
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Monty Panesar Reacts on Usman Khawaja Racial Discrimination Allegations in Australian Cricket: ऑस्ट्रेलिया के सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने क्रिकेट में एक बार फिर नस्लीय भेदभाव का जिन बोतल से बाहर ला दिया है. उन्होंने शुक्रवार को अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि करियर के दौरान उन्होंने अपनी जाति और मजहब के चलते भेदभाव महसूस किया. ख्वाजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि अब सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उनके बयान के बाद से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सकते में आ गया है.
ख्वाजा के बयान पर आईएएनएस से बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पनेसर ने कहा कि उन्हें अपने करियर के दौरान किसी भी तरह के नस्लीय भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा. उन्हें हमेशा अपने टीम के साथियों और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का पूरा समर्थन मिला. बता दें पनेसर भारतीय मूल के हैं और इंग्लैंड के लिए 2006 से 2013 के बीच 50 टेस्ट खेल चुके हैं.
पाकिस्तानी मूल के उस्मान ख्वाजा ने अपने संन्यास वाले संबोधन में कहा, ‘मैंने हमेशा थोड़ा अलग महसूस किया. मैं एक अश्वेत क्रिकेटर हूं, और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम, मेरी राय में, सबसे बड़ी नेशनल टीम है. यह हमारा गर्व और खुशी है, लेकिन जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव किया गया है और कुछ चीजें हुई हैं, उससे भी मुझे बहुत अलग महसूस हुआ है.’
उन्होंने पर्थ टेस्ट से पहले तीन दिन गोल्फ खेलने के लिए हुई आलोचना के बारे में भी बात की. एशेज सीरीज के इस पहले टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में ऐंठन हो गई थी, जिससे वह दोनों इनिंग्स में ओपनिंग नहीं कर पाए थे.
उन्होंने कहा, ‘मेरी पीठ में ऐंठन थी. इसे मैं नियंत्रित नहीं कर सकता था. जिस तरह से मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने मुझ पर हमला किया, मैं दो दिन तक इसे झेल सकता था, लेकिन मैंने लगभग पांच दिन लगातार इसे झेला. ये वही नस्लभेदी सोच है, जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बड़ा हुआ हूं. हम उनसे पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाए हैं. मैंने पहले कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में किसी के साथ ऐसा बर्ताव होते नहीं देखा, खासकर उनके लिए जिन्होंने मुझ पर टिप्पणी की.’
ऑस्ट्रेलिया के खेलने वाले उस्मान ख्वाजा पहले पाकिस्तानी और मुस्लिम खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नस्लभेद की बात कहकर उन्होंने सनसनी मचा दी है और सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.