By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- More Than 1000 Wrist Spinners Exist In Afghanistan Rashid Khan
राशिद खान का दावा- अफगानिस्तान में हैं 1000 से ज्यादा रिस्ट स्पिनर
राशिद खान और नूर अहमद की फिरकी के जादू के बाद दमदार बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेने वाले गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के शुक्रवार को कहा कि उनकी बस एक ही कोशिश रहती है कि बल्लेबाज उनकी एक्शन से गेंद को पढ़ नहीं सके. राशिद की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से राजस्थान की पारी को 118 रन पर समेटने के बाद गुजरात ने 37 गेंद शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर ली.
मैन ऑफ मैच राशिद ने कहा, ‘‘मेरी यही कोशिश होती है कि बल्लेबाज समझ नहीं पाए कि मैं कौन सी गेंद कर रहा हूं. मैंने इतने सालों में बस यही मेहनत की है कि दोनों विविधतता (लेग स्पिन और गुगली) को बल्लेबाज पकड़ने में विफल रहे.’’
पिछले कुछ मैचों में अधिक रन लुटने के बाद शानदार वापसी करने वाले अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘बल्लेबाज मेरी विविधता पकड़ने में विफल रहे इसके लिए मैं नेट पर काफी अभ्यास करता हूं. मैं अपनी लाइन और लेंथ पर काफी ध्यान देने की कोशिश करता हूं क्योंकि लाइन और लेंथ से भटकने पर बल्लेबाजों को मौका मिल जाता है.’’.
इस मौके पर राशिद खान से जब पूछा गया कि अफगानिस्तान में कितने और लेग स्पिनर या कलाई के स्पिनर हैं तो इसके जवाब में अफगानिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो अब यहां एक हजार से ज्यादा स्पिनर हैं. मैं वहां कुछ अकैडमियों में गया था और वहां कई सारे लेग स्पिनर थे. मेरे पहले आईपीएल के बाद वहां करीब 250 लेग स्पिनर आ गए थे.”
राशिद ने आगे कहा, “मैं अब पिछले 6-7 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और वहां अब कई सारे स्पिनर हैं, जो मुझे कॉफी करने की कोशिश करते हैं. मुझे रोजाना नए-नए लेग स्पिनरों के वीडियो आते हैं. मैं यहां नूर को प्रदर्शन करते देख बहुत खुश हूं. वहां और भी कई सारे हैं- जैसे कै़स अहमद, जहीर खान, जिन्हें अभी आईपीएल में मौका नहीं मिला है लेकिन जब उन्हें मिलेगा तो वे भी बेहतर परफॉर्म करेंगे.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- RASHID KHAN
- GT ipl 2023 team
- Gujarat Titans
- Indian Premier League
- IPL
- IPL 2023
- IPL 2023 LIVE
- IPL 2023 match
- IPL 2023 news
- ipl 2023 RR vs GT live score
- IPL Live Score
- ipl match live score 2023
- ipl match live score today
- IPL Match Today
- ipl score live
- Rajasthan Royals
- Rajasthan Royals vs Gujarat Tiatns live
- Rajasthan Royals vs Gujarat Titans
- Rajasthan Royals vs Gujarat Titans live cricket score
- Rajasthan vs Gujarat
- Royals vs Titans
- RR ipl 2023 team
- RR vs GT ipl 2023 live updates
- RR vs GT ipl match live
- RR vs GT ipl match result
- RR vs GT live
- RR vs GT live match
- RR vs GT live score
- RR vs GT live score today
- RR vs GT live scorecard
- RR vs GT scorecard