Morne Morkel Wants Shivam Dube To Bowl Four Overs In Asia Cup 2025
Asia Cup 2025: धोनी के चहेते से खास काम करवाना चाहते हैं बॉलिंग कोच, बोले- जब सूर्या जिम्मेदारी दे तो
Morne Morkel on Shivam Dube: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मार्केल ने कहा है कि वह चाहते हैं कि ऑलराउंडर्स दोनों (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) में अपना योगदान दें. उन्होंंने खास तौर पर शिवम दूबे का नाम लिया. और कहा कि दूबे को चार ओवर गेंदबाजी करनी चाहिए.
Team India bowling coach Morne Morkel (left). (Photo: ANI)
दुबई: शिवम दुबे भारत की टी20 टीम का अभिन्न अंग हैं और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल चाहते हैं कि मुंबई का यह हरफनमौला टी20 विश्व कप से पहले बैकअप मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित हो. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर अपना बल्लेबाजी का हुनर निखारने वाले दूबे बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते हैं.
मोर्कल ने आईसीसी अकादमी पर टीम के अभ्यास सत्र से इतर भारतीय मीडिया से कहा, ‘मेरे लिए यह देखना जरूरी है कि शिवम जैसा लड़का चार ओवर डाल सके.’
ऑलराउंडर्स को दोनों स्किल पर काम करना चाहिए
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा ऑलराउंडर से कहता हूं कि दोनों स्किल पर काम करें. कई बार लड़के प्रैक्टिस में थोड़े शरारती हो जाते हैं और एक पर ही फोकस करते हैं. यहां इस माहौल में हम कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते.’
मोर्कल का मानना है कि कई मौकों पर गेंदबाजी में छठा या सातवां विकल्प जरूरी हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसे दिन में हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो हमारे लिए वह काम कर सके. हालात उसे अधिक रास आ सकते हैं. ऐसे में उसे उस दिन अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी. जब सूर्या (कप्तान सूर्यकुमार यादव) उसे यह जिम्मेदारी सौंपे तो उसे तैयार रहना होगा.’
पिच को देखकर लिया जाएगा टीम सिलेक्शन पर फैसला
चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत चार विशेषज्ञ स्पिनरों कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के साथ उतरा था. लेकिन वह मार्च में थी और मोर्कल ने कहा कि सितंबर में दुबई की विकेट पर घास अधिक होती है और यह तरोताजा रहती है.
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,‘हमें विकेट को देखना होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी जिस समय खेली गई थी, उस समय इस पिच पर काफी क्रिकेट खेला जा चुका था और यह पुरानी लग रही थी.’
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने कहा,‘हम आज पिच को देखेंगे और मुझे लगता है कि इस पर काफी घास है. हमें पता चल जाएगा कि टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति क्या होनी चाहिए.’
कुलदीप यादव के प्रदर्शन को लेकर क्या कहा
मोर्कल ने माना कि इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिलना कुलदीप यादव के लिए निराशाजनक रहा होगा लेकिन उन्होंने कहा कि वह आने वाले मैचों में जरूर चमकेगा. उन्होंने कहा,‘वह काफी पेशेवर खिलाड़ी है. इंग्लैंड में उसे कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह अपने कैरियर में इतनी गेंदबाजी कर चुका है कि उसे पता है कि टी20 क्रिकेट, सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये कैसे खुद को तैयार रखना है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.