नई दिल्ली. 2007 टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप का जब-जब जिक्र होता है तो फैन्स को फाइनल मैच में जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) का वह आखिरी ओवर और उसमें श्रीसंत (S. Sreesanth) द्वारा मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) का वह कैच खुद-ब-खुद याद आ जाता है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही खिताब अपने नाम किया था और उसमें जोगिंदर शर्मा के उस आखिरी ओवर की भूमिका अहम थी, जिस पर मिस्बाह अपना विकेट गंवाकर पाकिस्तान को मैच हरा बैठे थे. जोगिंदर शर्मा से यह जादुई बॉल फिंकवाने का काम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अलावा भला कौन कर सकता है.
हाल ही में यह दोनों स्टार एक-दूजे से मिले तो फैन्स की जुबान पर फिर से टी20 वर्ल्ड कप खिताब की चर्चा शुरू हो गई. जोगिंदर शर्मा ने धोनी से अपनी मुलाकात की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फैन्स इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें जोगिंदर शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत की जीत के बाद हरियाणा पुलिस में DSP के पद पर तैनात हैं.
जोगिंदर शर्मा ने धोनी के साथ अपनी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरों को एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘लंबे समय बाद एमएस धोनी से यह मुलाकार शानदार थी. करीब 12 साल बाद हुई यह मुलाकात थोड़ी अलग और मजेदार रही.’ इतना ही नहीं उन्होंने इस वीडियो पर दोस्ती का एक बहुत ही शानदार सॉन्ग भी शेयर किया है.
जैसे ही धोनी की तस्वीरों के साथ जोगिंदर द्वारा शेयर किए इस वीडियो को आप क्लिक करेंगे तो उस पर सॉन्ग प्ले होगा- ‘ऐ यार सुन यारी तेरी… मुझे जिंदगी से भी प्यारी है.’ बॉलिवुड फिल्मों में दोस्ती के लिए मशहूर रही अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर फिल्माया यह सॉन्ग 1979 में आई फिल्म सुहाग का है. इस सॉन्ग को मोहम्मद रफी, शैलेंद्र और आशा भौंसले ने गाया है. इसे आनंद बक्शी ने लिखा है, जबकि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इस पर म्यूजिक दिया है.
फैन्स जोगिंदर शर्मा के इस ताजा वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. जोगिंदर शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और वह सिर्फ 4 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए. उन्होंने अपने वनडे करियर में बल्ले से कुल 35 रन बनाए, जिसमें 29 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. टी20I में उन्हें कभी बैटिंग का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 4 विकेट उखाड़े, जबकि वनडे में उनके नाम एकमात्र विकेट दर्ज है.
घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी ने 77 प्रथम श्रेणी, 80 लिस्ट ए और 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 5 फर्स्टक्लास शतक भी जड़े हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.