Ms Dhoni On Ipl Future At Csk Will Go Back To Ranchi Enjoy A Few Bike Rides Then Decide
क्या IPL के अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK कप्तान ने खुद कर दिया बड़ा ऐलान
MS Dhoni on IPL future at CSK: आईपीएल 2025 में अपना अभियान समाप्त होने के बाद 43 साल के धोनी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. सीएसके के कप्तान ने बताया है कि वो अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं.
अहमदाबाद: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने जीत के साथ आईपीएल 2025 की समाप्ति की है. धोनी की टीम ने रविवार को डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया.
चेन्नई बेशक मैच जीत गई हो, लेकिन आईपीएल 2025 का सीजन उसके लिए काफी बुरा रहा. आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब सीएसके को अंकतालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहकर सीजन की समाप्ति करना पड़ा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज की और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम आठ अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही.
आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद अब धोनी के भविष्य पर बातें होने लगी है. फैंस का मानना था कि धोनी का ये आखिरी सीजन था और वो इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे. लेकिन सीजन समाप्त होने के बाद 43 साल के धोनी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. सीएसके के कप्तान ने बताया है कि वो अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं.
धोनी ने मैच के बाद कहा, ” हमारा सीजन अच्छा नहीं गया, लेकिन यह एक परफ़ेक्ट प्रदर्शन में से एक था. इस सीजन हमारी फ़ील्डिंग अच्छी नहीं रही, लेकिन आज हमने कई अच्छे कैच लिए. मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं, कोई जल्दबाजी नहीं है.”
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ” शरीर को फ़िट रखना जरूरी है. अब रांची जाऊंगा, थोड़ी बाइक राइड्स का लुत्फ़ उठाऊंगा. मैं ये नहीं कह रहा कि मैं अब रिटायर हो रहा हूं, और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापस आ रहा हूं. मेरे पास काफ़ी समय है. सोचूंगा और फिर फ़ैसला लूंगा.”
IPL 2025 में कैसा रहा धोनी का प्रदर्शन
धोनी को आईपीएल 2025 में टीम के आखिरी लीग मैच में गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. धोनी ने आईपीएल 2025 में 13 पारियों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन में 12 चौके और 12 छक्के लगाए. धोनी आईपीएल 2025 के कुछ मैचों के बाद सीएसके के कप्तान बने थे, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.