Ms Dhoni Reveals How He Stumped Bangladeshi Players Watch Viral Video
MS Dhoni का खुलासा- कैसे बांग्ला भाषा में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को धूल चटा दी, देखें VIDEO
MS Dhoni on Bengali language: टीम इंडिया में एंट्री करने से पहले धोनी खड़गपुर में रेलवे में नौकरी करते थे और उस दौरान उन्हें बहुत अच्छे से बांग्ला भाषा आती थी.
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) झारखंड के रांची से आते हैं और इसलिए ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनकी भोजपुरी भाषा अच्छी होगी. लेकिन, बहुत कम लोगों को मालूम है कि धोनी को बांग्ला भाषा भी बहुत अच्छे से आती है. माही ने हाल ही में एक शो के दौरान इसका खुलासा भी किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने बांग्ला भाषा में मेजबान टीम के खिलाड़ियों को धूल चटा दी थी. धोनी ने अब उस समय के पूरे किस्से को एक बार फिर से याद किया है.
टीम इंडिया में एंट्री करने से पहले धोनी खड़गपुर में रेलवे में नौकरी करते थे और उस दौरान उन्हें बहुत अच्छे से बांग्ला भाषा आती थी. उस समय के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा कि टीम इंडिया बांग्लादेश में थी और जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो बांग्लादेश के विकेटकीपर अपने तेज गेंदबाज से बांग्ला भाषा में बात कर रहे थे. उस वक्त बांग्लादेशी कीपर को नहीं पता था कि धोनी बंगाली भाषा समझते हैं.
धोनी ने एक शो में कहा, ” मैं खड़गपुर में रेलवे में जॉब करता था तो उस समय मेरी बंगाली (भाषा) बहुत अच्छी थी. अभी भी बोलूंगा तो बहुत से लोगों को अजीब लगेगा. लेकिन मैं बहुत अच्छे से बंगाली बोलता और समझता हूं. यह ज्यादा मुश्किल भाषा नहीं है. अगर कोई मेरे आस-पास बंगाली भाषा बोलता है तो मुझे आसानी से समझ में आ जाता है.”
धोनी बांग्लादेश दौरे को याद करते हुए कहा, ” मैं बांग्लादेश में बल्लेबाजी कर रहा था. बांग्लादेश की टीम को नहीं पता था कि मुझे बंगाली आती है. मैच में विकेटकीपर पीछे से तेज गेंदबाज को कुछ कह रहा था, वो जो कह रहा था वो मुझे समझ में आ रहा था। इसलिए मुझे पहले ही पता चल गया कि अब गेंदबाज क्या गेंद डालने वाला है.”
उन्होंने आगे कहा, ” विकेटकीपर फास्ट बॉलर को चिल्लाकर कुछ बोल रहा था. ऐसे में मुझे पहले पता था कि वो क्या डालने वाला है. जब मैच खत्म हुआ तो वो बात कर रहे थे, मेरा रिएक्शन देखकर बोले, ये तो बंगाली समझते हैं.”
अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी खिताब जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि उन्होंने आईपीएल खेलना जारी रखा है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2023 में पांचवीं बार ट्रॉफी जीती है. माही अब आईपीएल 2024 में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.