महेंद्र सिंह धोनी की सलाह ने बदला मोहम्मद सिराज का करियर, बोले- कभी आप हीरो तो कभी जीरो...

MS Dhoni to Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने याद किया कि कैसे करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी की मिली सलाह ने उन्हें बहुत फायदा पहुंचाया.

Published date india.com Updated: October 6, 2025 12:25 PM IST
Mohammed-Siraj-MS-Dhoni
Mohammed-Siraj-MS-Dhoni

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पेसर मोहम्मद सिराज को अपने करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी से मिली वह सलाह आज तक याद है जिसने उनके करियर को दिशा देने में उपयोगी भूमिका निभाई. सिराज ने अपनी रफ्तार और रवैये से टीम इंडिया में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है.

सिराज ने बताया कि जब वह भारतीय टीम में आए थे तो किस तरह धोनी ने उन्हें आलोचनाओं का सामना करने का तरीका बताया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि जब मैं भारतीय टीम में आया तो महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे बताया, बाकी लोग क्या कहते हैं इस बात पर ध्यान मत दो.’ उन्होंने कहा, ‘जब आप अच्छा खेलते हैं तो सारी दुनिया आपके साथ होती है, और जब आप अच्छा नहीं खेलते तो वे आपको गाली देते हैं.’

सिराज ने इस बात को गांठ बांध लिया है. सिराज को कितनी ही बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है, लेकिन हर बार वह इससे उबर कर सामने आते हैं. यह ट्रोलिंग कई बार इतनी ज्यादा हो जाती है कि सिराज को कहना पड़ता, ‘मुझे आप लोगों से तारीफ नहीं चाहिए.’

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिराज ने कहा, ‘ट्रोलिंग बहुत बुरी थी. जब आप प्रदर्शन करते हो तो फैंस और दुनिया कहती है कि हम आपके साथ हैं. वे कहते हैं, ‘सिराज जैसा कोई गेंदबाज ही नहीं’ अगले मैच में अगर आप अच्छा नहीं करते तो वे कहते हैं, ‘अरे, यह कैसा बोलर है. जाओ अपने पिता का ऑटो चलाओ.’ इसका क्या मतलब है?’

सिराज ने कहा, ‘एक मैच में आप हीरो हैं और अगले मैच में जीरो बन जाते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग इतनी जल्दी बदल जाते हैं? मैंने फैसला किया कि मुझे बाहर से किसी राय या पहचान की जरूरत नहीं है. टीम के मेरे साथी खिलाड़ी और परिवार मेरे बारे में क्या सोचता है, यह जरूरी है. बाकी लोग क्या सोचते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सिराज ने हाल ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर गेंद से कमाल का खेल दिखाया था. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.