
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
IND vs AFG 2nd T20 Highlights: भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AFG T20 Series) में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ चुके हैं. दुबे ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक और अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अब अब अपनी सफलता का श्रेय उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को दिया है. दुबे ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 में 60 रनों की पारी खेली. फिर रविवार को इंदौर में उन्होंने 32 गेंदो पर 63 रन की पारी खेलकर 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में मैच खत्म किया.
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मैच के बाद जियो सिनेमा पर कहा, ” मेरी सफलता का श्रेय एमएस धोनी और सीएसके को जाता है. माही भाई ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं यह कर सकता हूं, सीएसके टीम मैनेजमेंट ने मुझे बताया कि उन्हें मुझ पर विश्वास था और उन्हें हमेशा विश्वास था कि मैं प्रदर्शन कर सकता हूं,”
VIDEO: विराट कोहली से गले लगने के लिए फैन ने सुरक्षा में लगाई सेंध, पुलिस ने धर दबोचा
शिवम दुबे आईपीएल (IPL) में धोनी की कप्तानी में खेलते हैं और पिछले साल खिताब भी जीता था. दुबे ने बताया कि कैसे उन्होंने महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी से मैच (MD Dhoni) को फिनिश करना सीखा. लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक जड़ने के बाद शिवम दुबे को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का विकल्प माना जा रहा है. कई पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि दुबे के रूप में भारत को दूसरा युवराज सिंह मिल गया है. दुबे ने कहा, ” मैंने माही भाई को वर्षों से भारत के लिए मैच फिनिश करते हुए देखा है. मैं बस उसी रास्ते पर चल रहा हूं.”
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की. यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की. तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.