
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
चेन्नई: अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवा चुके दुनिया के एकमात्र कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) पिछले पांच वर्षों से टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं क्योंकि उन्होंने 2019 में ही इंटरनेशनल क्रि) केट को अलविदा कह दिया था. भारत को अब एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) खेलना है और धोनी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. धोनी की कप्तानी में भी भारत ने 2007 में पाकिस्तान को हरकार टी20 वर्ल्ड कप जीता था और तब से भारतीय टीम इस खिताबी सूखे को खत्म करने का प्रयास कर रही है.
धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि माही संन्यास से वापस आएंगे और आगामी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे. लेकिन ऐसा कम ही उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में बल्ले से शानदार फॉर्म में होने के बावजूद 42 वर्षीय खिलाड़ी इस तरह के बारे में सोचेगा. लेकिन पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और वरुण आरोन को ऐसा लगता है.
T20 WC2024: कुछ ऐसा दिखेगा भारत का टी20 विश्व कप स्क्वाड; जानें किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
एरोन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ” हम भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में वाइल्डकार्ड एंट्री देख सकते हैं…एमएस धोनी. ”
वहीं, इरफान पठान ने कहा, ” वास्तव में, यह सबसे वाइल्ड कार्ड है. अगर वह कहता है कि वह टी20 विश्व कप खेलना चाहता है, तो कोई भी उसे मौका देने से इनकार नहीं करेगा. हो सकता है ऐसा न हो, लेकिन किसी को आपत्ति नहीं होगी. इससे किसी को इससे दिक्कत नहीं होगी. वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है.”
धोनी आईपीएल 2024 में अब तक खेले गए आठ मैचों में एक बार भी आउट नहीं हुए हैं और इसलिए उनका कोई औसत नहीं है. पूर्व सीएसके कप्तान ने 260 की स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या के ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी दिलाई थी. लेकिन भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जिताने के बाद धोनी अभी तूफानी फॉर्म में हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुबमन गिल/यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत /एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.