MS Dhoni का 11 साल पुराना जॉब लेटर हुआ वायरल; पूर्व कप्तान की सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

एमएस धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी इंडिया सीमेंट्स ने साल 2012 में उन्हें 43,000 रुपये प्रति माह की नौकरी की पेशकश की गई थी, उसी साल उन्हें 8.82 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

Published: July 26, 2023, 9:23 AM IST

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक भी. धोनी की नेट वर्थ फिलहाल 127 मिलियर डॉलर यानि कि 1040 करोड़ रुपये है. हालांकि धोनी का 11 साल पुराना ऑफर लेटर वायरल होने के बाद फैंस पूर्व कप्तान की सैलरी जानकर हैरान रह गए हैं.

साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बने धोनी आज तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे है. धोनी को सीएसके हर साल करोड़ों में रीटेन करती है. इस बीच इंडिया सीमेंट्स ने साल 2012 में उन्हें उपाध्यक्ष पद पर नौकरी की पेशकश की थी, जिसका ऑफर लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

धोनी के फैंक के लिए आश्चर्य की बात यह है कि इस नौकरी के लिए महान खिलाड़ी को केवल 43,000 रुपये का वेतन दिया गया था. लेटर के मुताबिक धोनी को जुलाई 2012 में चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स के मुख्य कार्यालय में उपाध्यक्ष की नौकरी की पेशकश की गई थी. ऑफर लेटर में कहा गया है कि उनका मासिक वेतन 43,000 रुपये था, जिसमें 21,970 रुपये का महंगाई भत्ता और 20,000 रुपये का विशेष वेतन था.

View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

इस ऑफर लेटर में ये भी लिखा है कि चेन्नई में रहते हुए धोनी को 20,400 का हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा. अगर वो चेन्नई में हों तो हर महीने 8,400 रुपए और अगर बाहर हैं तो हर महीने 8,000 रुपए का स्पेशल एचआरए. साथ ही उन्हें हर महीने 60,000 रुपये का विशेष भत्ता और शिक्षा/समाचार पत्र का खर्च रु. 175 भी मिलेगी.

गौरतलब है कि इंडिया सीमेंट्स अरबपति एन श्रीनिवासन की कंपनी है, जो एमएस धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं. जिस साल एमएस धोनी को 43,000 रुपये प्रति माह की नौकरी की पेशकश की गई थी, उसी साल सीएसके ने उन्हें 8.82 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर साल 2017 में पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.