
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दो बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स (MI) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स (Kristen Beams) को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की. मुंबई को उम्मीद है कि 41 वर्षीय क्रिस्टीन उसे इस बार खिताब बचाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.
सोमवार को फ्रेंचाइजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन ने कहा, ‘मैं यहां पहली बार कोच के तौर पर आई हूं. झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों में से एक और जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है, यह उनके साथ काम करने का एक शानदार मौका है.’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय है कि उन्होंने बहुत लंबे समय में जीतने की लय बनाई है. आप सभी को इसी बारे में बात करते हुए सुनते हैं कि यह ग्रुप के खिलाड़ी एक-दूसरे से जुड़े हैं. यह एक परिवार है. आप इसी परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं. मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर, आप यही करना चाहते हैं. एक ऐसे माहौल में जाना है जो वाकई बहुत मजबूत लगे. एक ऐसी टीम से जुड़ना, जो जीतना जानती हो. ‘
क्रिस्टन मुंबई इंडियंस के सेटअप में शानदार कोचिंग का अनुभव लेकर आई हैं. इस टीम में हेड कोच लिसा केइटली, बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी, बैटिंग कोच देवीका पलशिकार और फील्डिंग कोच निकोल बोल्टन हैं.
क्रिस्टन बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 30 वनडे मुकाबलों में 22.45 की औसत के साथ 42 विकेट हासिल कर चुकी हैं. वहीं, 18 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं. बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं. क्रिस्टन बीम्स ने अपने करियर में विमेंस बिग बैश लीग के 45 मैच खेले, जिसमें 24.08 की औसत के साथ 37 विकेट निकाले.
क्रिस्टन बीम्स विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में कोचिंग दे चुकी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 टीम की हेड कोच के तौर पर काम किया है, इसके अलावा, क्रिस्टन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर-साउथ के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.
बता दें इस बार महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. 5 टीमों वाली इस लीग के सभी मैच इस बार नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. मुंबई के पास WPL के चौथे सीजन में हरमप्रीत कौर, हैली मैथ्यूज, नताली स्कीवर और शबनिल इस्माइल जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.