Mumbai Indians Ip 2026 Full Schedule Match Dates Venues Time Table
MI IPL 2026 Schedule: मैदान में कब साथ दिखेंगे रोहित-पांड्या? यहां देखें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. जानिए मुंबई इंडियंस का पूरा मैच शेड्यूल, किससे होगा पहला मुकाबला, सभी मैचों की तारीख, वेन्यू और टाइम टेबल... सब कुछ इस खबर में.
टीम ने अपना पहला खिताब 2013 में जीता था और इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी ट्रॉफी अपने नाम की. (Photo from Google)
मुंबई इंडियंस एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. पांच बार की चैंपियन टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अपने छठे खिताब पर नजरें टिकाए हुए है. टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होते ही फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है. मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी, जहां उसका पहला मुकाबला मजबूत टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हमेशा से ही बड़े मुकाबले होते आएं हैं.
रोहित शर्मा नहीं, इस बार पांड्या करेंगे कप्तानी
मुंबई इंडियंस का आईपीएल इतिहास काफी शानदार रहा है. टीम ने अपना पहला खिताब 2013 में जीता था और इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी ट्रॉफी अपने नाम की. इन सभी खिताबों के दौरान, टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास थी, जिन्होंने मुंबई को लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल किया. लेकिन इस बार, रोहित शर्मा बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी. चलिए नीचे दिए गए टेबल से समझते हैं, MI का पूरा आईपीएल शेड्यूल…
IPL 2026 के लिए MI का मैच शेड्यूल
मैच नंबर
तारीख
दिन
प्रतिद्वंदी टीम
समय (IST)
वेन्यू
1
29 मार्च
शनिवार
Kolkata Knight Riders
7:30 PM
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
11
04 अप्रैल
शनिवार
Delhi Capitals
7:30 PM
अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
16
07 अप्रैल
मंगलवार
Rajasthan Royals
7:30 PM
बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी
20
12 अप्रैल
रविवार
Royal Challengers Bengaluru
7:30 PM
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुंबई में कब-कब मैच खेलेगी MI?
मैच नंबर
तारीख
दिन
प्रतिद्वंदी टीम
समय (IST)
वेन्यू
1
29 मार्च
शनिवार
Kolkata Knight Riders
7:30 PM
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
11
12 अप्रैल
रविवार
Royal Challengers Bengaluru
7:30 PM
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI के मैच मुंबई से बाहर कब-कब?
मैच नंबर
तारीख
दिन
प्रतिद्वंदी टीम
समय (IST)
वेन्यू
16
29 मार्च
शुक्रवार
Delhi Capitals
3:30 PM
अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
20
07 अप्रैल
मंगलवार
Rajasthan Royals
7:30 PM
बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी
मुंबई टीम में कौन-कौन?
मुंबई इंडियंस की टीम इस बार भी स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी मौजूद हैं. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे. टीम स्क्वाड में शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक और कई युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.