10 साल बाद RCB ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में रौंदा, MI की चौथी हार

RCB vs MI, IPL 2025: RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई की टीम को 9 विकेट पर 209 रनों पर रोक दिया.

Published date india.com Updated: April 7, 2025 11:56 PM IST
10 साल बाद RCB ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में रौंदा, MI की चौथी हार
RCB vs MI

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 20वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस को उसके घर में 12 रन से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई की टीम को 9 विकेट पर 209 रनों पर रोक दिया.

RCB ने 2015 के बाद से पहली बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसके साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में छह मैचों से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया.

RCB की आईपीएल 2025 में चार मैचों में यह तीसरी जीत है. टीम अब छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई इंडियंस को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 8वें स्थान पर है.

मीलिए MS Dhoni की एक्स-गर्लफ्रेंड से, तस्वीरें को देखकर आप भी हो जाएंगे लट्टू- Photos

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 99 रनों तक अपने चार विकेट खो दिए थे. हालांकि इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी करके मुंबई को जीत की तरफ अग्रसर कर दिया था. लेकिन 17वें और 18वें ओवर में तिलक और हार्दिक के आउट होने के बाद टीम को गहरा झटका लगा.

पिता दर्जी, बेटा सुपरस्टार! कौन हैं जीशान अंसारी जो IPL 2025 में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के उड़ा रहे होश

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई को जीत के लिए अंतिम ओवर में 19 रन बनाने थे, लेकिन क्रुणाल पांड्या के इस आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ छह रन ही बना सका और तीन विकेट भी खो दिए. मुंबई के लिए तिलक ने 29 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. वहीं, हार्दिक ने 15 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए. विल जैक्स ने 22 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए.

इससे पहले, आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जितेश शर्मा ने आखिरी के ओवरों में 19 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेलकर बेंगलुरु को 221 रनों के स्कोर तक पहुंचा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.