
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women 18th Match: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सोमवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस (MI-W vs DC-W) को 9 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन पर रोक दिया और फिर 9 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 33, कप्तान मेग लैनिंग ने 22 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 32 और एलिसा कैप्सी ने 17 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 38 रनों की पारी खेली.
मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की 7 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंक लेकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की 7 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंक लेकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 33, कप्तान मेग लैनिंग ने 22 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 32 और एलिसा कैप्सी ने 17 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 38 रनों की पारी खेली.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन पर रोक दिया और फिर 9 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली ने पिछली हार का लिया बदला, मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंद डाला
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को 56 के स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लग चुका है. शेफाली 15 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गई.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली को लगा पहला झटका, शेफाली 33 रन की शानदार पारी खेलकर आउट
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली की पारी शुरू, 110 रन का मिला है लक्ष्य
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मरीज़ान काप, शिखा पांडे और जेस जॉनासन ने दो-दो विकेट चटकाए.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए पूजा वस्त्रकर ने 26 और कप्तान हरमनप्रीत कौर तथा इसी वान्ग ने 23-23 रन बनाए. वहीं, अमनजोत कौर ने 19 रन का योगदान दिया.
LIVE MI-W Vs DC-W WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन पर रोक दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें