Mumbai Ranji Team For Season 2025 26 Shardul Thakur To Lead Ajinkya Rahane And Sarfaraz Khan Got Place In The Team
मुंबई की रणजी टीम घोषित- शार्दुल ठाकुर को बनाया गया कप्तान, टीम में अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान को भी मौका
सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था. इसके बाद मुंबई ने 2025-26 सीजन के लिए शार्दुल ठाकुर को कप्तान बनाया गया है.
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई ने आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया है. शार्दुल को अजिंक्य रहाणे के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम की कमान सौंपी गई, जिन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह इस सीजन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. मुंबई ने अपनी इस 16 सदस्यीय टीम में रहाणे और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को भी जगह दी गई है. सरफराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी.
इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया और अब तक वह भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में यह युवा मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जो अब अपना काफी वजन भी कम कर चुका है वह रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में एक बार फिर रनों का अंबार लगाकर भारतीय टीम में वापसी की कोशिशें करता दिखाई देगा.
रणजी ट्रॉफी में 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम सत्र के अपने पहले मैच में 15 से 18 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी. मुंबई को हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पांडिचेरी के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है.
बता दें रणजी ट्ऱॉफी का पहला चरण 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण से पहले सीमित ओवरों का टूर्नामेंट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) खेला जाना है. इस टूर्नामेंट का दूसरा चरण 22 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा. नॉकआउट छह से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे.
टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने इस नए सीजन से पहले महाराष्ट्र का रुख कर लिया. शॉ को पिछले सीजन मुंबई ने अपनी लाल गेंद की टीम में जगह नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने टीम छोड़ने का फैसला कर लिया था.
मुंबई की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डायस.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.