By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Mushfiqur Rahim Make Special History Records With Century Against In Pakistan Tamim Iqbal
मुशफिकुर रहीम ने छुड़ाए पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के, बांग्लादेश को मिली 117 रनों की बढ़त
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शतक ठोककर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनकी पारी के दम पर बांग्लादेश को पहली पारी में 117 रनों की बढ़त मिल गई है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट की नकुसान पर 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है. जिसकी वजह से बांग्लादेश की टीम के पहली पारी में बढ़त हासिल हो गई है. वही इस मैच में शतक लगाने के साथ ही मुशफिकुर रहीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
दिग्गजों ने शिखर धवन के करियर पर कही बड़ी बातें, बधाई देने वालों में इन खिलाड़ियों का नाम रहा शामिल
मुशफिकुर रहीम ने अपने टेस्ट करियर में ये 11वां शतक जड़ा है. इसके साथ ही उनके नाम पर बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. मुशफिकुर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है. वही वो बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 15 हजार रन पूरे किए हो. उनसे पहले केवल तमीम इकबाल ही ये बड़ा कारनामा पाए है.
✨Spectacular 100👏
A landmark moment for Mushfiqur Rahim! He notches his 11th Test hundred, a patient innings of 200 balls against Pakistan in Rawalpindi. 💯PC: PCB#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #PAKvBAN #WTC25 pic.twitter.com/M9zhl4x4r4
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 24, 2024
Mushfiqur Rahim reaches a monumental milestone, completing 15,000 international runs with a classy fifty against Pakistan today! 🎉
He becomes only the second Bangladeshi batter to achieve this incredible feat! 🇧🇩👏#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #PAKvBAN #WTC25 pic.twitter.com/JTl9mTA0ER
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 23, 2024
सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बांग्लादेश बल्लेबाज
37 साल 104 दिन – मुशफिकुर रहीम बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, (2024)
35 साल 330 दिन – मुशफिकुर रहीम बनाम आयरलैंड, मीरपुर, (2023)
35 साल 153 दिन – महमूदुल्लाह बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, (2021)
35 साल 14 दिन – मुशफिकुर रहीम बनाम श्रीलंका, मीरपुर, (2022)
35 साल 6 दिन – मुशफिकुर रहीम बनाम श्रीलंका, चटगांव, (2022)
रावलपिंडी में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान पर दबाव बना लिया है. बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बना लिए और पाकिस्तान के ऊपर 117 रनों की बढ़त हासिल कर ली. वही दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम सईम अयूब के रुप में अपना पहला विकेट भी गंवा दिया है.
Also Read:
-
BAN vs PAK: बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारकर अंपायरिंग पर सवाल उठा रहा पाकिस्तान, ICC से की शिकायत
-
T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने वाले बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, तस्कीन अहमद-मुश्फिकुर रहीम को झटका
-
5 क्रिकेटर्स जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में लगाया मैचों का 'शतक', लिस्ट से महान खिलाड़ी का नाम गायब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें