नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद आईपीएल की शनिवार से दोबारा शुरुआत हो रही है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मैकगर्क के बदले बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में चुना है. रहमान के नाम का ऐलान दिल्ली ने पहले ही कर दिया था लेकिन गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह कहकर चौंका दिया था कि उन्हें अभी तक न तो IPL और न ही मुस्तफिजूर की ओर से NOC के संबंध में कोई संपर्क नहीं साधा गया है. लेकिन शुक्रवार को उन्हें BCB से खेलने की अनुमति मिल गई है.
इस बीच मुस्तफिजुर बांग्लादेश के तय शेड्यूल के मुताबिक यूएई के खिलाफ खेलने के लिए यूएई रवाना हो गए थे. अब बोर्ड ने उन्हें यूएई के खिलाफ शनिवार को शारजाह में पहला टी20 मैच खेलने के बाद 18 से 24 मई तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की अनुमति दे दी है.
रहमान को इस सीजन हुई IPL नीलामी में नहीं चुना गया था. लेकिन अब जब लीग स्थगित हुई तो कई विदेशी खिलाड़ियों आईपीएल एक बाकी बचे सीजन में आने से मना कर दिया और प्लेऑफ के करीब दिख रही दिल्ली ने ऐसे में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लेने में गलती नहीं की. दिल्ली का सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा.
बीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘बीसीबी क्रिकेट के फैसले के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल के बाकी मैचों में 18 से 24 मई तक खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दी है.’
इसमें कहा गया, ‘मुस्तफिजुर यूएई के खिलाफ 17 मई को बांग्लादेश के लिए पहला टी20 मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे.’ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुस्तफिजुर यूएई के खिलाफ मैच खेलने के बाद रात को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे या फिर वह रविवार को ही वहां से चलेंगे.
से में उनका रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि उन्हें आते ही गेंद नहीं थमा दी जाएगी. दिल्ली का टीम मैनेजमेंट पहले उन्हें हालात के अनुकूल ढलने का समय देगा और सफर की थकान और पिछले मैच के बाद रेस्ट भी उनके लिए जरूरी होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.