By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- My Father Was Admitted In Icu I Did It For Him Says Mohsin Khan After Lsg Win Against Mi
LSG vs MI: लखनऊ की जीत के बाद बोले- मोहसिन खान, ICU में भर्ती थे पिता उन्हीं के लिए यह किया
Indian Premier League में मंगलवार को लखनऊ को जीत दिलाने वाले मोहसिन खान ने ऐसी भावुक बात बताई, जिससे फैन्स थे अनजान...
आखिरी ओवर में मुंबई (MI) के जबड़ से जीत छीनने वाले मोहसिन खान (Mohsin khan) की बेहतरीन गेंदबाजी की तारीफ हर जुबान पर है. उन्होंने मुंबई की टीम को अंतिम 6 बॉल में 11 रन बनाने से रोक दिया. मोहसिन की बॉलिंग इसलिए भी खास थी क्योंकि उस वक्त मुंबई की सबसे धाकड़ जोड़ियों में से एक कैमरुन ग्रीन और टिम डेविड की जोड़ी मैदान पर थी, जो बड़े-बड़े छक्के मारने में माहिर है. लेकिन मोहसिन ने यहां उन्हें छक्का तो दूर एक भी चौका जड़ने का भी मौका नहीं दिया. ग्रीन और डेविड की जोड़ी इस ओवर में 5 रन ही बना पाई और 5 रन से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा.
लेकिन 24 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के लिए यह सबकुछ आसान नहीं था. वह बतौर खिलाड़ी तो मुश्किलों में थे ही लेकिन पारिवारिक तौर भी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. यह तो सभी जानते हैं कि मोहसिन खान बीते एक साल के क्रिकेट के मैदान से बाहर थे क्योंकि वह चोटिल थे और उन्हें इससे उबरने के लिए आराम की जरूरत थी. उन्हें इस सीजन 3 मई को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला, लेकिन यहां उन्होंने बॉलिंग नहीं कराई.
"My father was in the hospital and was discharged yesterday. Today, I played for my father."
Your dad is proud of you, Mohsin 🫶
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 16, 2023
इसके बाद अगला मैच 7 मई को अहमदाबाद में खेला, जहां उनकी जमकर धुनाई हुई थी और उन्होंने 42 रन खर्च कर एक विकेट लिया लेकिन जब उन्हें मुंबई के खिलाफ मौका मिला तो उन्होंने अपनी चमक बिखेर दी.
लेकिन खास बात है कि मोहसिन इन दिनों पारिवारिक तौर पर चिंताओं के दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने मंगलवार को लखनऊ की जीत के बाद बताया, कि उनके पिता बीते 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कल ही (सोमवार) को उन्हें छुट्टी मिली थी.
अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुए इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे लिए मुश्किल समय था क्योंकि मैं चोटिल था, एक साल बाद खेल रहा था. मेरे पिता को कल (सोमवार को) आईसीयू से छुट्टी मिल गई और वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. मैंने यह उनके लिए किया, वह देख रहे होंगे. मैं टीम और सहयोगी स्टाफ, गौतम (गंभीर) सर, विजय (दहिया) सर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मैच खेलने का मौका दिया. भले ही मैंने पिछले मैच में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया था.’
अपनी बॉलिंग पर बात करते हुए मोहसिन ने कहा, ‘मेरा प्लान यही था कि जो प्रैक्टिस में करता हूं, उसी पर अमल करूं. यहां तक कि क्रुणाल भी मुझसे बात कर रहे थे और मैंने उन्हें भी यही बताया. रन-अप वही है, आखिरी ओवर में इसे नहीं बदला. मैं अपने आप को शांत रखने की कोशिश कर रहा था, स्कोरबोर्ड को नहीं देखा और 6 गेंदें अच्छी तरह फेंकी. चूंकि विकेट ग्रिप कर रहा था, मैंने धीमी गेंदों की कोशिश की, लेकिन मैंने उनमें से दो फेंकी और फिर यॉर्कर में बदली और यह रिवर्स भी हो रही थी.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें