N Jagadeesan: CSK ने तो कर दिया बाहर, एक ही पारी में तीन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना गया ये बल्‍लेबाज

एन जगदीशन (N Jagadeesan) चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की आईपीएल 2022 से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की रिटेन लिस्‍ट का हिस्‍सा नहीं हैं. उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है.

Published date india.com Updated: November 21, 2022 12:44 PM IST
N Jagadeesan Twitter
N Jagadeesan @ Twitter

N Jagadeesan World Record : बेंगलुरू के एन चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 के मुकाबले में तमिलनाडु के सलामी बल्‍लेबाज एन जगदीशन ने इतिहास रच दिया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान जगदीशन ने 277 रन की विशाल पारी खेली. जगदीशन बीते आईपीएल सीजन तक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का हिस्‍सा थे लेकिन दिसंबर में होने वाले मिनी आईपीएल ऑक्‍शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम ने उन्‍हें रिलीज कर दिया.

तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

जगदीशन ने आज 196 की स्‍ट्राइकरेट से बल्‍लेबाजी करते हुए 141 गेंदों पर 277 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्‍ले से 25 चौके और 15 छक्‍के भी आए. इस पारी के दम पर आज उन्‍होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हिटमैन ने लिस्‍ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक 264 रन बना चुके हैं। आज जगदीशन ने 277 रन ठोककर भारतीय कप्‍तान को भी पीछे छोड़ दिया।

बैक टू बैक पांच शतक

लिस्‍ट ए क्रिकेट के इतिहास में एन जगदीशन ने यह बैक टू बैक पांचवां शतक जड़ा है। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के बीते चार मैचों में भी जगदीशन के बल्‍ले से शतक आया था।

तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

जगदीशन ने मैच में पहले विकेट के लिए बी साई सुदर्शन के साथ मिलकर 416 रन की साझेदारी बनाई. सुदर्शन के बल्‍ले से 102 गेंदों पर 154 रन आए. यह 50 ओवरों के क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल और मार्वन सैमुअल ने मिलकर 372 रन जोड़े थे. जिसे इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी साझेदारी माना जाता था.

दोहरे शतक का रिकॉर्ड

एन जगदीशन भले ही इस मैच में तिहरे शतक से चूक गए हों लेकिन इसके बावजूद वो एक खास क्‍लब का हिस्‍सा बन गए हैं। जगदीशन विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले छठे बल्‍लेबाज बन गए हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.