लाहौर: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2023 (BAN vs AFG Asia Cup) का मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया है. मेहदी हसन मिराज के बाद नजमुल होसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) ने अपना शतक लगा दिया. शान्तो का वनडे करियर में यह दूसरी सेंचरी है. उन्होंने 42.4 ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा कर लिया. शान्तो एशिया कप में शतक लगाने वाले छठे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं.
25 साल के शान्तो ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ भी 122 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली थी. बांग्लादेशी बल्लेबाज ने अब अफगानिस्तान के खिलाफ 101 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया. वह अभी टूर्नामेंट के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह 105 गेंदों पर 104 रन बनाकर रन आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और दो छक्के लगाए.
मेहदी हसन मिराज ने भी अपना दूसरा शतक जड़ा
शान्तो से पहले मेहदी हसन मिराज ने भी अपना दूसरा शतक जड़ा. मिराज ने 115 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने नजमुल हसन शांतो के साथ एशिया कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की. उन्होंने वनडे करियर का अपना बेस्ट स्कोर (100 रन) को भी पार कर लिया. मेहदी हसन मिराज ने बतौर ओपनर भी पहला शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. अफगानिस्तान के खिलाफ वह 112 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.
तीसरे विकेट के लिए की 190 रनों की साझेदारी
शान्तो ने इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के लिए 28 वनडे मैचों में 728 रन बनाए थे. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मिराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 190 गेंदों पर 194 रन की अविजित शतकीय पारी खेली. मिराज 119 गेदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.
एशिया कप में शतक लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज:
मुशफिकुर रहीम
अनामुल हक
लिटन दास
आलोक कपाली
मेहदी हसन मिराज
नजमुल होसैन शान्तो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.