ICC ने नामीबिया के दिग्गज क्रिकेटर को अपने बड़े अवॉर्ड से नवाजा, सिर्फ दूसरी बार हुआ यह करिश्मा

ICC Men’s Associate Cricketer of the Year: आईसीसी ने एक और बड़े अवॉर्ड विजेता के नाम की घोषणा कर दी है. इस बार यह अवॉर्ड नामीबिया के दिग्गज क्रिकेटर को देने का ऐलान हुआ है.

Published date india.com Published: January 26, 2025 5:35 PM IST
ICC ने नामीबिया के दिग्गज क्रिकेटर को अपने बड़े अवॉर्ड से नवाजा, सिर्फ दूसरी बार हुआ यह करिश्मा

दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा पिछले साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को अवॉर्ड से सम्मानित करने का सिलसिला जारी है. क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने इसी क्रम में एक और बड़े पुरस्कार विजेता का ऐलान कर दिया है. आईसीसी का यह अवॉर्ड इस बार एक छोटे से देश के खिलाड़ी को मिला है.

आईसीसी ने मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024 विजेता का ऐलान कर दिया है. इस बार यह पुरस्कर बहुत कम आबादी वाले देश के खिलाड़ी ने जीता है. ये खिलाड़ी है गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) जोकि नामीबिया क्रिकेट टीम के कप्तान हैं.

पिछले साल 2024 में मेन्स एसोसिएट प्लेयर के रूप में गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार प्रदर्शन किया और अब उन्हें आईसीसी मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

IND vs ENG: इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया तिलक वर्मा का नाम, विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ मचाया धमाल

29 साल के गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हैं. उन्होंने पिछले साल गेंद और बल्ले से वनडे और T20I शानदार प्रदर्शन किया था. गेरहार्ड इरास्मस ने साल 2024 में 12 वनडे मैचों में 33.09 की औसत से 364 रन बनाए. उन्होंने साथ ही 22.38 की औसत से 18 विकेट भी चटकाए. इरास्मस ने साथ ही 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.00 की औसत से 363 रन बनाए और 18 विकेट अपने नाम किए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लगातार दूसरी बार जीता ये अवॉर्ड

इरास्मस के लिए बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है. गेरहार्ड ने 2023 में भी ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड जीता था.

गेरहार्ड इरास्मस एक से ज्यादा बार ICC मेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले सिर्फ नीदरलैंड के रयान टेन डेशकाटे ने अवॉर्ड 1 से ज्यादा बार जीता था. डेशकाटे ने तीन बार ICC का ये अवॉर्ड अपने नाम किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.