RCB की हार पर नवीन उल हक ने लिए विराट कोहली के मजे; इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर उड़ाया मजाक

लखनऊ सुपर जायन्ट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के दूसरे लीग मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच विवाद हुआ था.

Published date india.com Published: May 22, 2023 10:54 AM IST
Naveen ul Haq trolls Virat Kohli & RCB after IPL 2023 exit
(Instagtam/ Neveen ul Haq)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) के खिलाड़ी नवीन उल हक (Naveen ul Haq) ने एक बार विराट कोहली (Virat Kohli) पर निशाना साधा. नवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट कर आरसीबी की हार की हंसी उड़ाई.

रविवार रात बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में आरसीबी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ छह विकेट से हार गई, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली.

मैच के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने स्टोरी पोस्ट की जिसमें एक आदमी जोर जोर से हंसता हुआ नजर आ रहा है. स्टोरी के साथ नवीन ने अफगान खिलाड़ी अफसर जजई (Afsar Zazai) और केकेआर के फीजियो प्रशांत पंचदा (Prasanth Panchada) को टैग किया.

नवीन और कोहली के बीच विवाद लखनऊ और बैंगलोर के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग मैच के दौरान शुरू हुआ था जब पारी के 17वें ओवर के दौरान बाउंसर को लेकर कोहली और नवीन के बीच बहसबाजी हुई. और मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर भी इस विवाद में कूद पड़े.

विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा. जिसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए जुर्माना भी लगाया गया

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांकि ये विवाद मैदान पर सीमित नहीं रहा. उस मैच के बाद विराट कोहली और नवीन उल हक सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से कोहली की ओर से इस मामले में कोई नया कटाक्ष नहीं आया था लेकिन नवीन हैं कि पीछे हटने का नाम ही नहीं ले रहे. आरसीबी की शर्मनाक हार ने उन्हें कोहली का मजाक उड़ाने का एक और मौका दे दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.