रोहित, सूर्यकुमार, ग्रीन के विकेट लेकर नवीन उल हक ने किया स्पेशल सेलिब्रेशन; कोहली-कोहली के नारे लगाने वालों की बोलती बंद

लखनऊ सुपर जायन्ट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए.

Published date india.com Updated: May 24, 2023 9:49 PM IST
NAVEEN UL HAS SPECIAL CELEBRATION
(BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) अफगान गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के टॉप बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन वापस भेजकर उन फैंस का मुंह बंद कर दिया जो मैच के दौरान उनके ओवर में कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे.

दरअसल आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग मैच के दौरान बाउंसर को लेकर नवीन और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच बहसबाजी हो गई थी. जिसके बाद से लखनऊ के किसी भी मैच में जब नवीन गेंदबाजी करने आते हैं तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर देते हैं हालांकि बुधवार को मुंबई के खिलाफ मैच में अफगान क्रिकेटर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा जब नवीन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कप्तान रोहित शर्मा आयुष बदोनी के हाथों कैच आउट हुए.

रोहत का बड़ा विकेट लेने के बाद 11वें ओवर में नवीन ने तीन गेंदो में दो शानदार सफलताएं हासिल की. 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव धीमी लेग कटर गेंद पर आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन बाउंड्री पार करने जितनी गति हासिल नहीं कर पाए और लॉन्ग ऑफ पर कृष्णप्पा गौतम ने शानदार कैच पकड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई के स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन भी ऑफ कटर गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे.

18वें ओवर में जब नवीन अटैक में लौटे तो उन्होंने मुंबई को एक और झटका दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा धीमी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट हुए. इस विकेट के साथ नवीन ने 38 रन और चार विकेट लेकर अपना शानदार स्पेल खत्म किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.