
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
बास डि लीडे के 48 गेंद में नाबाद 72 रन और 2 विकेट की मदद से नीदरलैंड ने T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A के मैच में मंगलवार को यहां नामीबिया को 7 विकेट से हराया. टॉस जीतकर नामीबिया को बल्लेबाजी के लिए भेजने वाली नीदरलैंड की टीम ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर उसे 8 विकेट पर 156 रन पर रोक दिया. डि लीडे ने 3 ओवर में 20 रन देकर और लोगान वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए. नीदरलैंड्स ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए. डि लीडे ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े और कोलिन एकेरमैन (28 गेंद में 32 ) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी भी की. उन्हें हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बता दें टी20 वर्ल्ड कप का अरुण जेटली स्टेडियम पर यह पहला मैच था और 12 फरवरी को इसी मैदान पर भारतीय टीम नामीबिया से खेलेगी.
नीदरलैंड की शुरुआत हालांकि खराब रही थी और तीसरे ही ओवर मैक्स ओ डाउड (7) को बर्नार्ड शोल्ज ने पवेलियन भेजा. माइकल लेविड भी 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद डि लीडे और एकेरमैन ने टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले नामीबिया के लिए लोफ्टी इटोन (38 गेंद में 42 रन ) और सलामी बल्लेबाज जान फ्रायलिंक (26 गेंद में 30 रन ) ने दूसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की. इनके अलावा जेजे स्मिट ने 15 गेंद में 22 रन बनाए.
वहीं नीदरलैंड के लिए डि लीडे के अलावा वान बीक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 और स्पिनर आर्यन दत्त ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया. दत्त ने नई गेंद से शुरुआत करते हुए बेहद किफायती पहला ओवर डाला जिसमें सिर्फ चार रन बने. दूसरे ओवर में लॉरेन स्टीनकेम्प ने वान बीक को चौका जड़कर हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन अगले ओवर में दत्त ने उन्हें पवेलियन भेजकर नीदरलैंड को पहली सफलता दिलाई.
बाहर की ओर जाती गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेलने के प्रयास में स्टीनकेम्प चूके लेकिन विकेट के पीछे स्कॉट एडवडर्स ने मुस्तैदी से स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की. इस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ दस रन टंगे थे.
सलामी बल्लेबाज फ्रायलिंक ने चौथे ओवर में फ्रेड क्लासेन को पहले शॉर्ट मिडविकेट पर चौका और फिर गेंदबाज के ऊपर से छक्का लगाकर 11 रन लिए. दूसरे छोर से हालांकि दत्त ने किफायती गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखते हुए सिर्फ पांच रन दिए.
पावरप्ले के छह ओवर में नामीबिया का स्कोर एक विकेट पर 40 रन था. कोलिन इकेरमैन को छठे ओवर में इटोन ने एक छक्का और फ्रायलिंक ने चौका लगाया. इटोन और फ्रायलिंक के बीच खतरनाक होती दिख रही साझेदारी को वान बीक ने तोड़ा जिन्होंने फ्रायलिंक को विकेट के पीछे लपकवाया. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 50 रन जोड़े.
दो विकेट गिरने के बाद दबाव को हटाते हुए इटोन ने टिम वान डेर गुगटेन को 12वें ओवर में अच्छी नसीहत देते हुए 16 रन निकाले. पहले मिडविकेट पर छक्का लगाने के बाद दो चौके जड़कर उन्होंने रनगति को बढ़ाया. नामीबिया के 100 रन 13.1 ओवर में बने.
कप्तान गेरहार्ड इरास्मस कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंद में 18 रन बनाकर बास डि लीडे की गेंद पर मिडविकेट में दत्त को कैच दे बैठे. वहीं एक छोर पर डटकर खेल रहे इटोन भी अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 38 गेंद में एक चौके तथा दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर वान बीक का शिकार हुए. नए बल्लेबाज जेजे स्मिट ने 16वें ओवर में वान डेर को दो छक्के लगाकर 16 रन लिए लेकिन अगले ओवर में डि लीडे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली. नामीबिया ने तीसरा पचासा छह ओवर में पूरा किया.
(भाषा से)
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.