जसप्रीत बुमराह को नीरज चोपड़ा ने दी काम की सलाह- बताया कैसे बढ़ाएं बॉलिंग की स्पीड

जसप्रीत बुमराह 140 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉल फेंकते हैं लेकिन नीरज चोपड़ा मानते हैं कि वह अपनी इस गति को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं.

Published date india.com Published: December 5, 2023 8:09 AM IST
Neeraj Chopra Jasprit Bumrah
नीरज चोपड़ा और जसप्रीत बुमराह @Instagram

नई दिल्ली. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को सलाह दी है कि वह अपने बॉलिंग रन अप को कुछ और लंबा करें, जिससे उनकी गेंदों की स्पीड और बढ़ेगी. बुमराह वनडे वर्ल्ड कप से कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे हैं. वह अपनी पीठ की समस्या के चलते लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रहे और उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी.

इसके बाद वह 2023 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे तो यहां उनकी वही धार दिखाई दी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने यहां 11 मैच खेलकर 20 विकेट अपने नाम किए. यह भारतीय तेज गेंदबाज अब साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बुमराह को एक खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर बुमराह अपने बॉलिंग रन अप को थोड़ा सा और लंबा कर लें तो वह ज्यादा तेज बॉल फेंक सकते हैं.

चोपड़ा ने कहा, ‘मैं जसप्रीत बुमराह को पसंद करता हूं. मुझे उनका ऐक्शन अलग लगता है. मुझे लगता है कि अगर वह अपना रन अप लंबा कर लें तो उनकी गति और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. बतौर भाला फेंक खिलाड़ी हम अकसर ये बातें करते हैं कि कैसे एक गेंदबाज अपनी गति बढ़ा सकता है अगर वह अपने रन अप को थोड़ा और बढ़ा दे तो. मुझे बुमराह का स्टाइल बहुत पसंद है.’

बता दें इस बार टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और इस मैच का लुत्फ लेने के लिए नीरज चोपड़ा भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखाई दिए थे. चोपड़ा ने कहा कि मैंने मैच का आनंद लिया लेकिन अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती तो निश्चित ही वह बहुत ज्यादा खुश होते.

नीरज ने ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप जीत पर कहा, ‘शायद ऑस्ट्रेलियाई टीम मानसिक रूप से मजबूत थी, ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी. जब वह बॉलिंग कर रहे थे तो मैंने देखा कि उनकी मानसिकता बहुत मजबूत थी. अंत में उन्होंने वह हासिल कर लिया, जिसके लिए वे मैदान पर उतरे थे. वे अपने खेल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.