
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पिछले महीने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व कप फाइनल में पूरे मैच का लुत्फ उठाया. हालांकि उस दौरान ब्रॉडकास्टर्स ने उन्हें बड़ी स्क्रीन पर नहीं दिखाया. नीरज ने इस पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है.
गोल्डन बॉय नीरज ने इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज में इस पर अपनी राय रखी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए. नीरज ने बताया कि वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारतीय टीम कहां चूक गई. उन्होंने साथ ही कहा कि युवाओं को क्यों सफलता के लिए शॉर्टकट के बजाय धैर्य और प्रॉसेस का विकल्प चुनना चाहिए.
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने विश्व कप फाइनल के दौरान ब्रॉडकास्टर द्वारा उन्हें नहीं दिखाने पर कहा, मैं नहीं चाहता था कि कैमरा मुझे दिखाए. यह ख्याल मेरे मन भी नहीं आया. जब मैं डायमंड लीग में भाग लेता हूं तो वे इसका ठीक से प्रसारण नहीं करते.. वो चीज़ है असली. उस वक्त वो सिर्फ हाईलाइट ही दिखाते हैं. मैं सिर्फ मैच देखने के लिए अहमदाबाद गया था और मैंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया.”
उन्होंने आगे कहा, ”अगर भारत जीतता तो जाहिर तौर पर मैं इसका ज्यादा आनंद लेता, लेकिन मैंने स्टैंड में अच्छा समय बिताया. मैं कभी नहीं चाहता था कि कैमरा मेरी तरफ आए, यह ख्याल मेरे दिमाग में भी नहीं आया.”
भारतीय भाला फेंक एथलीट ने वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कहा, ” कभी-कभी हमारा दिन नहीं होता. लेकिन सच कहूं तो सभी के लिए टूर्नामेंट शानदार रहा. हो सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कहीं न कहीं मानसिक रूप से शुरुआत में बढ़त बनाए रखी. जब उन्होंने गेंदबाजी की तो मैंने पाया कि वे मानसिक रूप से बहुत मजबूत थे. आखिर में उन्होंने पूरी तरह से इस खेल को पलट दिया वे अपने खेल को लेकर आश्वस्त थे.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.