T20I- समोआ के बल्लेबाज ने एक ओवर में ठोके 39 रन, टूट गया युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन आना कोई नई बात नहीं है लेकिन एक ही ओवर में 39 रन बनाने का कारनामा पहली बार हुआ है. समोया के बल्लेबाज डेरियस विसर ने रिकॉर्ड बुक पर लिख दिया अपना नाम.

Written by: Arun Kumar
Published: August 20, 2024, 10:25 AM IST

नई दिल्ली. इससे पहले आपने शायद समोआ द्वीप का नाम सुना भी नहीं होगा लेकिन आज जान लीजिए क्योंकि यहां के बल्लेबाज डेरियस विसर ने टी20 इंटरनेशनल का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस बल्लेबाज ने एक ही ओवर में 39 रन बनाने का कारनामा अपने नाम दर्ज किया, जो क्रिकेट इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. समोआ की टीम आज वानुअतु के खिलाफ मैच खेलने उतरी थी, जिसमें विसर ने 6 छक्के जमा दिए. बता दें समोआ ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व की ओर एक द्वीप देश है, जो कभी न्यूजीलैंड के कब्जे में था.

इस ओवर से कुल 39 रन आए, जिसमें वनुअतु के गेंदबाज नालिन निपिको का योगदान कम नहीं रहा, जिन्होंने ओवर में तीन-तीन नो बॉल भी फेंके. इन नो बॉल के चलते विसर एक ही ओवर में छह छक्के जमाने में कामयाब हो पाए. वरना वह लगातार 6 छक्के नहीं जड़ पाते. बता दें यह मैच ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के तहत उपक्षेत्रीय एशिया-प्रशांत क्वॉलीफायर (ICC Men’s T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier ) मैच का हिस्सा था.

टी20 क्रिकेट इतिहास में यह 5वां मौका है, जब बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में 6 सिक्स जमाए हों. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार 1 ओवर में 6 छक्के जमाने का कारनामा भारत के युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने किया था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, भारत की ओर से रोहित शर्मा-रिंकू सिंह ने मिलकर और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी यह कीर्तिमान दोहराया.

लेकिन अब तक कभी भी एक ओवर में 39 रन नहीं बने थे. मंगलवार को डेरियस विसर ने निपिको के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान यह नया कीर्तिमान बनाया. 6 छक्कों के अलावा 3 रन नो बॉल के जुड़े और इस बल्लेबाज ने इस मैच में शतक भी जमाया. विसर ने पारी के 15वें ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम की.

उन्होंने ओवर की पहली 3 गेंदों पर तीन छक्के जमाए. इसके बाद चौथी बॉल नो बॉल थी, जिस पर बल्ले से कोई रन नहीं बना. अगली गेंद पर फिर छक्का आया और इसके अगली गेंद फिर डॉट थी. इसके बाद फिर से एक नो बॉल हुई, जिस पर छक्का पड़ा और अब ओवर की लीगल अंतिम गेंद पर एक बार फिर छक्के से अंत हुआ. इस तरह इस ओवर में कुल 39 रन समोआ की टीम को मिले. इस बल्लेबाज ने 62 बॉल की पारी में 132 रन बनाए, जिसकी बदौलत समोआ ने 20 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 174 रन बनाए. इसके जवाब में वानुअतु 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 164 रन ही बना पाई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.