नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अगले महीने से पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. कीवी टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है. न्यूजीलैंड ने अनुभवी केन विलियमसन की जगह मिचेल सैंटनर को टीम की कप्तानी सौंपी है. विलियमसन को 15 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा गया है.
न्यूजीलैंड ने साल 2000 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. कीवी टीम ने स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में साल 2000 में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. कीवी टीम ने खिताबी मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हराया था.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले महीने ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी किया था. इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक किया जाएगा. 2017 की डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान 1996 के बाद से पहली बार कोई आईसीसी वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.
Our @ICC Champions Trophy 2025 squad, announced by our captain 🇳🇿 #ChampionsTrophy pic.twitter.com/oSwMpTeEiO
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 11, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को बांग्लादेश, भारत, और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम है. कीवी टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलयम ओ’रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.
Next stop: Pakistan 🇵🇰
The 15-man ICC Champions Trophy squad was named at a special event at the Pullman Hotel in Auckland this morning by NZC Chair Diana Puketapu-Lyndon #ChampionsTrophy pic.twitter.com/7Nn5KGFWzt
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 12, 2025
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे जबकि दुबई भारत के मैचों की मेजबानी करेगा. सभी मैच पाकिस्तान के समयानुसार दोपहर दो बजे से (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से) होगा.
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का फुल शेड्यूल
19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.