नोएडा पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, इस तारीख को खेलेगी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के लिए कई बड़े खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा होने वाले हैं.

Written by: Bhaskar Tiwari
Published: September 5, 2024, 8:05 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच गई है. इस मैच की शुरुआत 9 सिंतबर से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है. इन दोनों के बीच पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाने वाला है.

राजनीति के पिच पर धमाल मचाने वाले दिग्गज क्रिकेटर, एक प्लेयर तो बन गया देश का प्रधानमंत्री

इस मैच के लिए न्यूजीलैंड के सभी स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा है. इस मैच को न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी के तौर पर देख रही है. न्यूजीलैंड के कप्तान तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं जबकि टीम में पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कोंवे, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे धुरंधर शामिल हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में पांच स्पिनरों को जगह दी गई है. न्यूजीलैंड अपना पहला अभ्यास सत्र शुक्रवार को करेगा. यह मैच श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला की तैयारी के लिये अहम होगा.

श्रीलंका दौरे के बाद न्यूजीलैंड टीम भारत में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा होगी. ये तीन मैच अक्टूबर नवंबर में बेंगलुरू, पुणे और मुंबई में खेले जायेंगे.

अफगानिस्तान की टीम  पिछले एक हफ्ते से ग्रेटर नोएडा में तैयारी कर रही है. अफगानिस्तान काफी लंबे समय बाद किसी बड़ी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आ रही है.

न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), केन विलियम्सन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप कप्तान), डेरिल मिचेल विल ओरूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, विल यंग.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.