NZ-W vs SA-W: म्लाबा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, महिला वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ये करिश्मा

ICC Womens World Cup 2025: 25 साल की म्लाबा ने पहले स्पेल में 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की. इसके बाद म्लाबा ने अपने दूसरे स्पेल में 5 ओवर फेंके, जिसमें 18 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त कीं.

Published date india.com Published: October 6, 2025 7:51 PM IST
New Zealand Women vs South Africa Women, ICC Womens World Cup 2025, Nonkululeko Mlaba, Holkar Cricket Stadium, Indore ODI LIVE, NZ-W vs SA-W, Nonkululeko Mlaba Records, Nonkululeko Mlaba stat, Nonkululeko Mlaba news,

इंदौर: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का सातवां मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा (Nonkululeko Mlaba) ने चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

25 साल की म्लाबा ने पहले स्पेल में 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की. इसके बाद म्लाबा ने अपने दूसरे स्पेल में 5 ओवर फेंके, जिसमें 18 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त कीं. यह वनडे विश्व कप में किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

कांग्रेसी के सीनियर नेता ने पाकिस्तान को दी सलाह, बोले- छाती पीटना बंद करो अपनी क्रिकेट पर ध्यान दो

होल्कर स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में 231 रन पर सिमट गई. इस टीम ने पहली गेंद पर ही सूजी बेट्स (0) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद 44 के स्कोर पर अमेलिया केर (23) भी पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद जॉर्जिया प्लिम्मर ने कप्तान सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. प्लिम्मर 68 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ब्रूक हॉलिडे ने सोफी डिवाइन के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े.

IND vs PAK: मैच खेलते-खेलते भारत के खिलाफ फिर बौखलाया पाकिस्तान, ICC ने इस बल्लेबाज को लगाई कड़ी फटकार

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोफी डिवाइन 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हॉलिडे ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि मारिजैन कप्प, अयाबांगा खाका, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी हैं. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने इस विश्व कप में अपने पहले मैच गंवाए हैं. ऐसे में दोनों देश पहली जीत को बेताब हैं. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच साल 1999 से अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम अब तक 12 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 8 मैच जीते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.