नाइट राइडर्स ने निकोलस पूरन को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अपनी टीम का कप्तान

Nicholas Pooran: निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वह सिर्फ और सिर्फ लीग क्रिकेट में खेलना चाहते हैं.

Published date india.com Published: August 15, 2025 10:28 AM IST
Nicholas Pooran
निकोलस पूरन @Instagram

Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इसके बाद वह दुनिया भर में खेली जाने वाली लीग क्रिकेट में उपलब्ध रहने का ऐलान भी कर चुके हैं. इस कड़ी में उन्हें अब उनके कैरेबियाई क्षेत्र की टी20 लीग ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने CPL 2025 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है. इस लीग की शुरुआत शुक्रवार यानी 15 अगस्त से हो रही है. लीग की शुरुआत से ठीक पहले पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) का कप्तान नियुक्त किया गया है.

कीरोन पोलार्ड की लेंगे जगह

निकोलस पूरन कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे, जिन्हें साल 2019 में टीम की कमान सौंपी गई थी. उस वक्त पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो की जगह ली. निकोलस पूरन सीपीएल में अब तक कुल तीन टीमों की ओर से 114 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28.12 की औसत के साथ 2,447 रन बनाए. इस दौरान पूरन ने तीन शतक और 13 अर्धशतक जड़े. इस लीग में पूरन के बल्ले से 176 छक्के और 159 चौके देखने को मिले हैं.

पूरन ने 17 साल की उम्र में CPL में किया था डेब्यू

पूरन टी20 सर्किट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं. इस क्रिकेटर ने सीपीएल के पहले सीजन में टीकेआर की ओर से ही खेला था. उस समय इस टीम को त्रिनिदाद और टोबैगो रेड स्टील के नाम से जाना जाता था. सीपीएल में डेब्यू के समय पूरन महज 17 साल के थे.

लीग क्रिकेट में तीसरी टीम के कप्तान बने पूरन

इसके बाद निकोलस पूरन ने बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेला. साल 2022 में उन्होंने एक बार फिर टीकेआर के लिए वापसी की. वर्तमान में, वह एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क और आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के कप्तान भी हैं.

ब्रावो और पोलार्ड के बाद TKR के कप्तान बने पूरन

पूरन ने कहा, ‘ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. यह सौभाग्य की बात है कि मुझे इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है. मैं इस टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं. उम्मीद करता हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा सही फैसले लूंगा. यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो ब्रावो से पोलार्ड और अब मुझ पर आई है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.