श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान डोपिंग रोधी उल्लघंन के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया. श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से इस फैसले की घोषणा कर दी है. यह कथित घटना हाल में खत्म हुई एलपीएल के दौरान हुई थी. जहां उन्होंने गॉल मार्वल्स की कप्तानी की थी.
श्रीलंका क्रिकेट के बयान में कहा गया कि निलंबन तुरंत प्रभावी है और अगली सूचना तक लागू रहेगा. यह जांच श्रीलंका डोपिंग रोधी एजेंसी (एसएलएडीए) द्वारा लंका प्रीमियर लीग 2024 के दौरान की गई थी जो खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट की चल रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है.
इसके अनुसार खेल मंत्रालय के सहयोग से और विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव से मुक्त रहे.
बायें हाथ के इस खिलाड़ी को पहले भी श्रीलंका क्रिकेट ने उनके खराब अनुशासनात्मक रिकॉर्ड के लिए तलब किया था. यह 31 वर्षीय खिलाड़ी श्रीलंका के लिए आखिरी बार पिछले साल मार्च में खेला था.
Cricketer Niroshan Dickwella has been suspended from participating in all forms of cricket due to an alleged anti-doping violation.
The suspension is effective immediately and will remain in place until further notice: Sri Lanka Cricket (SLC) #LKA #SriLanka
Cricketer Niroshan… pic.twitter.com/ryglO3MnZM— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) August 16, 2024
निरोशन डिकवेला का विवादों से पुराना नाता रहा है. इसके पहले वो साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर बायो – बबल तोड़ने की वजह से 1 साल के लिए बैन हो गए थे. उनके अलावा दानुष्का गुणथिलाका और कुसल मेंडिस को भी इतने समय के लिए बैन किया गया था. डिकवेला काफी लंबे समय से श्रीलंका की टीम से बाहर चल रहे है.
आखिरी बार उन्होंने मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. वही सेफद गेंद की किक्रेट की बात करें तो वो जून 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वही टी20 खेले हुए डिकवेला को तीन साल से ज्यादा हो गया है. जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल टी20 मैच खेला था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.