Nitish Kumar Reddy Took Hat Trick Against Madhya Pradesh But Andhra Lose The Match
नीतिश रेड्डी ने SMAT मैं ली हैट्रिक लेकिन फिर भी जीत नहीं पाई आंध्र प्रदेश की टीम, MP से हारी
गुवाहाटी टेस्ट के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उतरे नीतिश कुमार रेड्डी ने सीजन के पहले ही मैच में हैट्रिक अपने नाम की. लेकि इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
युवा ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी ने इस सीजन अपने पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में हैट्रिक अपने नाम कर ली है. हालांकि उनकी यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और उनकी टीम आंध्र प्रदेश को मध्य प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में आंध्र प्रदेश की टीम सिर्फ 112 रनों के स्कोर को ही बचाने उतरी थी. सुपर लीग ग्रुप A के इस मैच में आंध्र की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम के लिए सिर्फ श्रीकर भरत (39) और नीतिश रेड्डी (25) ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए थे. उनके अलावा कप्तान रिकी भुई (11) और पायला अविनाश (18) ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दहाई का अंक छू पाए.
इसके बाद नीतिश कुमार रेड्डी ने इस मैच में अपने पहले ही ओवर में यह हैट्रिक पूरी की. उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की चौथी, 5वीं और छठी गेंद पर पर हर्ष गवली (5), हरप्रीत सिंह (0) और रजत पाटीदार (0) को आउट किया. नीतिश ने रजत पाटीदार को बोल्ड कर अपनी यह हैट्रिक पूरी की.
इस तरह 113 रनों का लक्ष्य का पीछा कर रही मध्य प्रदेश ने सिर्फ 14 रनों पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से आंध्र प्रदेश को मैच में अपना दबदबा बनाने का मौका मिल गया था. लेकिन नंबर 5 और नंबर 6 पर उतरे ऋषभ चौहान (47) और राहुल बॉथम (35*) 5वें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत तय कर दी. मध्य प्रदेश ने यहां 6 विकेट जरूर गंवाए लेकिन 15 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया.
इस जीत के बाद मध्य प्रदेश को 4 अंक मिल गए हैं और अब उसका झारखंड और पंजाब से होना है, जबकि आंध्र प्रदेश की टीम को पहले पंजाब से और फिर झारखंड से भिड़ेगी. बता दें इससे पहले नीतिश रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे और उन्हें गुवाहाटी टेस्ट में खेलने का मौका मिला था. इससे पहले वह भारत A की ओर से साउथ अफ्रीका A के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेल रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.