By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- No Matter What People Say Numbers Do Matter Deep Dasgupta Believes Virat Kohlis Trinidad Ton Is A Relief For Indian Batsman
पांच साल बाद विदेशी जमीन पर बनाया पहला शतक कोहली के लिए राहत की बात है: दीप दासगुप्ता
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 206 गेंदो पर 11 चौकों की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़े.
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर लगभग पांच सालों में घर से बाहर उनका पहला शतक बनाया. पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) समेत कई फैंस ने कोहली के इस शतक की तारीफ की, वहीं भारत के पूर्व कीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) का मानना है कि कोहली के लिए 29वां टेस्ट शतक बड़ी राहत की बात है.
दिन का खेल खत्म होने के बाद बोलते हुए, कोहली ने अपने दो टेस्ट शतकों के बीच के लंबे अंतर को ज्यादा महत्व ना देते हुए कहा कि वह आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं. हालांकि, दासगुप्ता का मानना है कि अंदर से स्टार बल्लेबाज को राहत मिलेगी.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है – शतक नंबर 29. मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक अच्छी पारी थी और फिर कुछ ऐसा था जो उनके लिए बहुत आसान नहीं था. उसे वास्तव में इसके लिए काम करना पड़ा, इसलिए आपको इसके लिए अधिक श्रेय देना होगा.”
यह पूछे जाने पर कि क्या शतक क्रिकेटर के लिए राहत की बात है, दासगुप्ता ने सहमति जताई. उन्होंने कहा, “बिल्कुल हां. कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, नंबर मायने रखते हैं. मैं ईमानदार से कहूं तो जब आप हमारे समाज को इस रूप में देखते हैं, तो हमारे ज्यादातर फैसले नंबर पर आधारित होता है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उसने इतने सालों में घर से बाहर, एशिया से बाहर, मेरा मानना है, शतक नहीं बनाया है.”
Also Read:
-
Virat Kohli- Anushka Sharma ने 'धुरंधर 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- 4 घंटे बिना पलकें झपके देखी फिल्म
-
Virat Kohli- Anushka Sharma ने 'धुरंधर 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- 4 घंटे बिना पलकें झपके देखी फिल्म
-
Nonveg छोड़ने के बावजूद ये खास 'मीट' खाते हैं Virat Kohli! जानें क्यों है ये उनका फेवरेट?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें