अचानक संन्यास के फैसले पर खुलकर बोले अश्विन- बताया किस-किससे की थी बात

Ravichandran Ashwin ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था. तब ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि शायद टीम में कुछ ठीक नहीं है. लेकिन अब अश्विन ने खुलकर इस पर बात की है. उन्होंने कहा है कि किसी ने उन्हें रिटायरमेंट के लिए मजबूर नहीं किया था.

Published date india.com Updated: October 9, 2025 4:38 PM IST
अचानक संन्यास के फैसले पर खुलकर बोले रविचंद्रन अश्विन- बताया किस-किससे की थी बात
Ravichandran Ashwin on his retirement

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Why ASHWIN RETIRE) लेने का उनका फैसला निजी था. उन्होंने कहा कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच (India Tour of Australia) में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया था.

इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल ब्रिस्बेन में 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था.

इसके बाद उन्होंने इस साल अगस्त में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास की घोषणा कर दी. इससे वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं. वह इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Big Bash League) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘किसी ने मुझसे नहीं कहा कि तुम्हें संन्यास ले लेना चाहिए. किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है. सच्चाई यह है कि संन्यास का फैसला करने से पहले दो-तीन लोगों ने मुझे ऐसा करने से इनकार किया था लेकिन मैंने अपना फैसला लिया. असल में, वे चाहते थे कि मैं और खेलूं.’

उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा (तत्कालीन कप्तान) ने भी मुझे इस बारे में फिर से सोचने को कहा था. गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझे दोबारा सोचने को कहा था. लेकिन मैंने इस बारे में (संन्यास के बारे में) अजीत अगरकर (चयन समिति के अध्यक्ष) से ​​ज्यादा बात नहीं की.’ अश्विन ने कहा, ‘जब खेल से संन्यास लेने की बात आती है तो यह निजी फैसला होता है और मेरा फैसला भी निजी था.’

उनके इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि टीम प्रबंधन ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया था. रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit and Virat) की सीनियर जोड़ी के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को उनके साथ स्पष्ट संवाद करना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली (Rohit and Virat) दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. लेकिन रोहित की जगह शुभमन गिल (Shubman Gill) को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

अश्विन ने कहा, ‘विराट कोहली वनडे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं. जिस तरह से उन्होंने और रोहित ने 2023 विश्व कप में बल्लेबाजी की, उन्हें कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है. मुझे उम्मीद है कि उनसे बातचीत हुई होगी. विराट और रोहित शर्मा के साथ जो भी चर्चा होनी थी, वह हो चुकी होगी. उनके साथ स्पष्ट संवाद होना चाहिए.’

अश्विन ने कहा कि रोहित और कोहली दोनों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी चयनकर्ता या कोच यह कह पाएगा कि विराट और रोहित की सेवाओं की अब ज़रूरत नहीं है. उनके पास जो अनुभव है उसे आप कहीं से खरीद नहीं सकते हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.