रोहित और विराट को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान, बोले कोई नहीं ले सकता दोनों खिलाड़ी की जगह

Written By: Bhaskar Tiwari Updated by: Bhaskar Tiwari
Updated Date:July 17, 2024 9:57 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. कपिल ने कहा की टी20 में इन दोनो की कमी को पूरा करना काफी मुश्किल है.

भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी विराट और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने ऐलान पहले ही कर चुके है. जिसके बाद अब उनकी जगह टी20 क्रिकेट में खाली हो गई है. वही उनकी जगह को लेकर कई खिलाड़ी अपनी दावेदारी ठोक रहे है. इसी बात की चर्चा जोरों पर है की आखिर उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी ले पाएगा. इन सबके बीच भारत के दिग्गज कपिल देव का बड़ा बयान सामने आया है.

Advertising
Advertising

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा की इस जोड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को सभी प्रारुपों में कोई भी उनकी जगह को पूरा नहीं कर सकता.रोहित और कोहली सचिन और धोनी के बराबरा है. कपिल देव ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा की किसी भी प्रारुप में कोहली और रोहित के जगह को पूरा करना मुश्किल है. ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो इन जगह को पूरा कर सके.

रोहित और विराट ने भारतीय क्रिकेट की खूब सेवा की है और उनकी विदाई भी काफी शानदार रही थी. विराट का कद सभी प्रारुपों में काफी बड़ा है और टी20 क्रिकेट में उसके जाने से टीम को उसकी कमी जरुर खलेगी. कपिल ने आगे कहा की दोनों ही खिलाड़ी सचिन और महेंद्र सिंह धोनी से समान है और वो अपूरणीय हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद ही टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. दोनों के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हो गए थे. रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. टी20 में उनके नाम 5 शतक शामिल है और 159 मैचों में 4231 रनों के साथ वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. वही विराट कोहली ने 125 टी20 मैचों में 4188 रन बनाए और वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें