'रमजान में रोजा रखने के लिए...' रोहित शर्मा को 'मोटा' बताने वाली कांग्रेस नेता ने अब मोहम्मद शमी कोई लेकर क्या बोल दिया? VIDEO

रमजान के दिनों में मैच के दौरान मोहम्मद शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने का मसला चर्चाओं में छा गया है. एक मौलाना ने इसे बड़ा गुनाह करार दिया. इस पर अब रोहित शर्मा को 'मोटा' बताने वालीं कांग्रेस नेता का भी बयान आया है.

Published date india.com Published: March 7, 2025 9:59 AM IST
Mohammed Shami and Shama
मोहम्मद शमी के रोजा नहीं रखने पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की राय @X

नई दिल्ली. इन दिनों रमजान का महिना चल रहा है और इसके साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC WTC 2025) का भी दुबई में आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भी खेल रहे हैं, जो खेल की जरूरतों के लिहाज से मैच के दिन रोजा नहीं रख पाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जब शमी दुबई की दोपहर में गेंदबाजी कर रहे थे, तो वह मैदान पर एनर्जी ड्रिंक पीते दिख गए. सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई. इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस तेज गेंदबाज को रोजा नहीं रखने के लिए शरीयत का गुनाहगार बता दिया.

मौलाना के इस बयान के बाद देश भर में यह बहस छिड़ गई है कि शमी को रोजा रखना चाहिए या नहीं. अब इस पर मौलाना-मौलवियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. हाल ही में रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने और उन्हें ‘मोटा’ कहने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भी इस पर अपनी राय रखी है.

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने शमी के रोजा नहीं रखने के सवाल पर अपनी राय दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘.. इस्लाम में रमजान के दौरान यह बहुत जरूरी चीज है कि जब हम यात्राओं पर होते हैं तब हमें रोजा रखने की जरूरत नहीं है. ..तो मोहम्मद शमी भी यात्रा पर हैं और वह अपने घर पर नहीं हैं. वह ऐसा खेल खेल रहे हैं, जहां उन्हें बहुत प्यास लग सकती है. कोई भी इस बात के लिए जोर नहीं दे सकता कि जब आप खेल रहे हों तो आपको रोजा रखना है… यहां आपके कर्म ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और यह (इस्लाम) बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है.’

शमा ने कहा, ‘कुराण का कोई सूरा ऐसा नहीं कहता कि इससे तुम्हें माफ नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे ज्यादा उनका काम महत्वपूर्ण है और आपको इसे इसी ढंग से देखना होगा.’

शमी पर सवाल उठाने वाले इस मौलाना ने कहा कि वह शमी को हिदायत और नसीहत भी देते हैं कि वह इस्लाम के जो नियम हैं, उन पर वो अमल करें. क्रिकेट, खेलकूद भी करें, सारे काम अंजाम दें, मगर अल्लाह ने जो जिम्मेदारी बंदे को दी है, उनको भी निभाएं. इसके बाद कई और मौलाना और राजनीतिक हस्तियां शमी के समर्थन में उतरी हैं और उन्होंने मौलाना को आईना दिखाने की कोशिश की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.