
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद, नवंबर 2022 से India.Com हिंदी में स्पोर्ट्स डेस्क पर Senior Sub Editor के पद कार्यरत हू्ं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 12 वर्षों के दौरान मुझे राजनीति, ... और पढ़ें
नवी मुंबई: महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा.
भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम ने इससे पहले, 2005 और 2017 में फाइनल में एंट्री मारी थी. महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अब भारत का सामना रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा था.
सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 338 रन का विशाल बनाया, जिसे भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार शतकीय पारी के दम पर 48.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है.
जेमिमा ने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन की नाबाद शतकीय मैच विनिंग पारी खेली. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. पूर्व में भारतीय टीम 2005 और 2007 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे विश्व कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए थे। 216 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी और 98 रन से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी.
2017 विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था. भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से ही था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और 9 रन के मामूली अंतर से विश्व कप जीतने का मौका चूक गई.
भारतीय टीम दो फाइनल खेल चुकी है। दक्षिण अफ्रीका पहली बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दबाव में खेलने का अनुभव भारतीय टीम के पास ज्यादा है। भारतीय टीम को इसका फायदा फाइनल में मिल सकता है.
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी। दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए उतरेंगी, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम के पास तीसरे प्रयास में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने का मौका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.