NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में लड़खड़ाया न्यूजीलैंड, कैमरुन ग्रीन के बाद नाथन लियोन का कमाल

कैमरुन ग्रीन मैच के दूसरे दिन 279/9 से ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाने उतरे थे. उन्होंने 10वें विकेट के लिए जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी की.

Published date india.com Published: March 1, 2024 2:09 PM IST
Camron Green Josh Hazlewood
वेलिंग्टन टेस्ट में कैमरुन ग्रीन और जोश हेजलवुड @ICC

वेलिंग्टन. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. मैच के पहले दिन स्टंप के समय 279/9 पर लौटी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी विकेट के लिए जोश हेजलवुड (22) के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी निभाई. यह इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई और गुरुवार को 103 रन पर नाबाद लौटे ग्रीन आज भी आउट नहीं हुए और 174 रन बनाकर नाबाद लौटे.

मैट हैनरी ने जोश हेजलवुड को अपने 5वें विकेट के रूप में आउट कर 383 रनों पर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 179 रनों पर ढेर हो गई. नाथन लियोन ने सिर्फ 8.1 ओवर की बॉलिंग में 4 विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम पर 104 रनों की बढ़त हासिल की थी. हालांकि कंगारुओं की दूसरी पारी दिन का खेल खत्म होने तक खास नहीं रही. उसने 8 ओवर के खेल में 13 रन जोड़ने तक अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं. स्टीव स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि मार्नस लाबुशेन (2) भी सस्ते में चलते बने. दोनों बल्लेबाजों को कप्तान टिम साउदी ने अपना शिकार बनाया. स्मिथ (0) पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि लाबुशेन (2) 5वें ओवर में आउट हुए.

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर कैमरुन ग्रीन समेत अपने बाकी बचे बल्लेबाजों से दमदार प्रदर्शन की आस के साथ उतरेगा. फिलहाल वह 217 रनों की बढ़त बना चुका है. दिन का खेल समाप्त होने पर उस्मान ख्वाजा (5*) और नाथन लियोन (6*) रन बनाकर खेल रहे थे. दिन की आखिरी गेंद पर स्लिप में साउदी ने लियोन को जीवनदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले दिन के स्कोर 9 विकेट पर 279 रन से आगे खेलना शुरू किया और आखिरी विकेट लेने में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरा एक सत्र लग गया. कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड ने 116 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को 383 रन तक पहुंचाया. ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद रहे.

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, जब उसने 12 के स्कोर पर 3 और 29 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) ने 41 गेंद में अर्धशतक बनाया. न्यूजीलैंड की टीम 43.1 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिलिप्स ने 71 और मैट हेनरी ने 42 रन बनाए. केन विलियसमन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए. उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर मिड ऑफ में शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े. सामने से आ रहे बल्लेबाज विल यंग उनसे टकरा गए और लाबुशेन के थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दीं. फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल ने छठे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. फिलिप्स ने 70 गेंद में 71 रन बनाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.