
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. इंग्लैंड ने इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जो रूट पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी. अपनी इस छोटी से पारी के दम पर रूट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड (Joe Root breaks Sachin Tendulkar’s record) तोड़ दिया.
जो रूट ने रचा इतिहास
रूट ने दूसरी इनिंग में 23 रन की नाबाद पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह अब टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट ने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 1630 रन हो गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (1625) को पीछे छोड़ा. रूट ने 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया.
टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सबसे ज़्यादा रन
1630 रन – जो रूट
1625 रन – सचिन तेंदुलकर
1611 रन – एलिस्टर कुक
1611 रन – ग्रीम स्मिथ
1580 रन – शिवनारायण चंद्रपॉल
मैच की बात करें तो क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया. इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में केन विलियमसन के 93 रन की पारी के मदद से 348 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक के शानदार शतक (171 रन) से पहली पारी में 499 रन बनाए.
इंग्लैंड को पहली पारी में 151 रन की बढ़त हासिल हुई. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में ब्रायडान कार्स (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे 254 रन पर सिमट गई. डेरेल मिचेल (84) और केन विलियमसन (61) दूसरी पारी के टॉप स्कोरर रहे.
पहली पारी में मिली 151 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड के सामने 104 रन का लक्ष्य था, जिसे इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. जैकब बेथल (50) और जो रूट (23) नाबाद रहे. पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट लेने वाले ब्रायडन कॉर्स को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.