NZ vs ENG: दूसरे वनडे में रचिन रवींद्र और डैरेल मिचेल की फिफ्टी, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:October 29, 2025 6:12 PM IST

न्यूजीलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने गई इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज में हार गई है. अब उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है.

NZ Beat ENG in ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही इंग्लैंड की टीम बुधवार को सीरीज का दूसरा वनडे हारने के साथ ही सीरीज भी गंवा बैठी है. अब उस पर शनिवार को तीसरे और आखिरी वनडे में अपना क्लीन स्वीप बचाने की चुनौती है. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को टॉस हारकर पहले बैटिंग का न्योता मिला था. लेकिन इंग्लिश टीम सिर्फ 175 रनों पर ढेर हो गई. उसकी ओर से नंबर 8 पर उतरे जेमी ओवरटन ही सर्वाधिक 42 रन का योगदान दे पाए. कीवी टीम ने रचिन रवींद्र और डैरेल मिचेल की हाफ सेंचुरी के दम पर 34वें ओवर में यह मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.

Advertising
Advertising

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. इस टीम ने 3 रन पर बेन डकेट (1) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके. जो रूट ने 25 रन की पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 34 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाए. इनके अलावा, जेमी ओवरटन ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन की पारी खेली.

न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 33.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम ने चौथी गेंद पर ही विल यंग (0) का विकेट गंवा दिया. उस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था.

इसके बाद रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला. विलियमसन 39 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. यहां से रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला. इन खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई. रचिन 54 रन बनाकर आउट हुए.

रचिन के पवेलियन लौटने के बाद मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान सेंटनर के साथ 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. मिचेल 59 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सेंटनर ने 34 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-1 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था. लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है. अब इंग्लैंड 1 नवंबर को वेलिंगटन में जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगा.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें