बलूचिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को किया शर्मसार, न्यूजीलैंड के हाथों टीम को मिली बुरी हार

New Zealand vs Pakistan T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की प्लइंग-11 में बलूचिस्तान प्रांत के दो खिलाड़ी शामिल थे और दोनों ने टीम को शर्मसार कर दिया.

Published date india.com Updated: March 16, 2025 11:25 AM IST
बलूचिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को किया शर्मसार, न्यूजीलैंड के हाथों टीम को मिली बुरी हार

NZ VS PAK, 1st T20I: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले ही मैच में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी है. मेजबान न्यूजीलैंड ने रविवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले पाकिस्तान को 9 विकेट से पीट दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 18 मार्च को खेला जाएगा.

कीवी टीम ने जैकब डफी (चार विकेट) और काइले जेमिंसन (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को 18.4 ओवर में 91 रन पर ही ढेर कर दिया और फिर महज 10.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.

WPL 2025: मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरे फाइनल में मिली हार

पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद नए कप्तान सलमान आगा के नेतृत्व में मैदान पर उतरी थी, मगर टीम को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी. बाबर आजम और मोहम्मज रिजवान जैसे खिलाड़ियों को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है.

न्यूजीलैंड के लिए टिम शेफर्ट (29 गेंद में 44 रन) की विस्फोटक पारी खेली. फिन एलन 17 गेंद में नाबाद 29 रन और टिम रॉबिन्सन ने 15 गेंद में नाबाद 18 रन की पारी खेली.

डफी और काइले के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टेके घुटने

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइले जेमिंसन और जैकब डफी की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 18.4 ओवर में 91 रन के स्कोर पर सिमट गई. खुशदिल साह ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए.

वहीं कप्तान सलमान आगा ने 18 रन का योगदान दिया. वापसी मैच में शादाब खान सिर्फ तीन रन बना सके. काइले जेमिंसन ने चार ओवर में एक मेडन के साथ आठ रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं जैकब डफी ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए. ईश सोढ़ी ने दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

पाकिस्तान 10वीं बार 100 से नीचे हुआ ढेर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम 10वीं बार 100 रन से पहले ही आउट हुई है. T20I में पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर 74 रन का है, जोकि 2012 में उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था.

बलूचिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को किया शर्मसार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की प्लइंग-11 में बलूचिस्तान प्रांत के दो खिलाड़ी शामिल थे और दोनों का ही प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इन दो खिलाड़ियों में कप्तान सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी हैं. कप्तान सलमान अली आगा 20 गेंदों पर सिर्फ 18 रन ही बना पाए जबकि तेज गेंदबाज अफरीदी 2 ओवरों में ही 17 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.