Nz Vs Wi 1st Test West Indies Look In Trouble After Rachin Ravindra And Tom Lathams Big Hundred Kiwis Are 481 Runs Ahead
NZ vs WI: टॉम लैथम और रचिन रवींद्र के डैडी हंड्रेड के सामने घुटनों पर वेस्टइंडीज, कीवियों ने बनाई 481 की बढ़त
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर पर 481 रनों की बढ़त बनाकर उसे दबाव में ला दिया है. अभी उसके 6 विकेट हाथ में हैं, जबकि 2 दिनों का खेल खेला जाना बाकी है.
न्यूजीलैंड में आकर टी20I और वनडे सीरीज में पिटने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले टेस्ट में भी घुटनों पर आ गई है. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे 3 टेस्ट की सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम और रचिन रवींद्र के डैडी हंड्रेड की बदौलत मैच पर अपना दबदबा बना लिया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने अपने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 417 रन बना लिए हैं, जबकि पहली पारी (231) के आधार पर उसे 64 रनों की बढ़त हासिल हुई थी. तीसरे दिन के स्टंप्स के ऐलान से पहले विल यंग 21 और माइकल ब्रेसवेल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के नुकसान के 32 रन से शुरू की थी. पहला झटका 84 के स्कोर पर डेवन कॉन्वे के रूप में लगा. कॉन्वे 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. केन विलियमसन भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लैथम और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 279 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह न्यूजीलैंड की तरफ मोड़ दिया.
लैथम ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया. वह 250 गेंद पर 145 रन की पारी खेलकर आउट हुए. रचिन रवींद्र ने भी टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया. वह 185 गेंद पर 1 छक्का और 27 चौकों की मदद से 176 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र दोहरे शतक का मौका चूक गए. न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय 4 विकेट पर 417 रन बनाए थे. पहली पारी में मिली 64 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 481 रन की हो गई है.
इसके पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 231 रन पर सिमट गई थी. वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 167 रन पर सिमट गई थी और 64 रन से पिछड़ गई थी. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 5 विकेट लिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.