NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 323 रन से हराया, 0-2 से टेस्ट सीरीज हारी कैरेबियाई टीम- ICC प्वॉइंट्स टेबल में भी हलचल

न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई टेस्ट में मेहमान टीम के सामने 462 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 138 रनों पर ढेर हो गई. 3 टेस्ट की सीरीज में उसे 0-2 से हार मिली.

Published date india.com Updated: December 22, 2025 12:13 PM IST
New Zealand Beat WI
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया @BLACKCAPS/x

न्यूजीलैंड दौरे पर गई वेस्टइंडीज की टीम ने पहला टेस्ट में दमदार ढंग से ड्रॉ कराने के बाद अंत के दोनों टेस्ट मैच गंवाकर खेल प्रेमियों का एक बार फिर दिल तोड़ दिया. वह वेलिंग्टन टेस्ट में हारने के बाद माउंट माउंगानुई टेस्ट में भी हार गई, जबकि यहां उसके पास सीरीज को 1-1 से बराबर कराने का मौका था. इस टेस्ट में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 575/8d पर घोषित की थी, जिसके जवाब में विंडीड की टीम 420 रन ही बना पाई.

इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 306/2d पर घोषित कर उसके सामने 462 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में विंडीज की टीम सिर्फ 138 रनों पर ढेर हो गई और उसे यहां 323 रनों की करारी हार के साथ सीरीज में 0-2 की हार झेलने को मजबूर होना पड़ा. इस मैच को जीतने के बाद ICC टेस्ट चैम्पियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में कीवी टीम दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि भारत छठे पायदान पर मौजूद है.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकिंग टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक पीसीटी पेनाल्टी
1 ऑस्ट्रेलिया 6 6 0 0 72 100 0
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 0 28 77.77 0
3 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00 0
4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 67.66 0
5 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00 0
6 भारत 9 4 4 1 52 48.15 0
7 इंग्लैंड 8 2 5 1 26 27.08 2
8 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67 0
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.16 0

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. कप्तान टॉम लैथम ने 137 रन की अहम पारी खेली, जबकि उनके साथी ओपनर डेवोन कॉन्वे ने शानदार 227 रन बनाए. कॉनवे ने इस पारी में दोहरा शतक लगाया और टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 420 रन पर सिमट गई. इस दौरान क्वेम हॉज ने शतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके.

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक बार फिर अपने ओपनिंग बल्लेबाजों के बेजोड़ प्रदर्शन के चलते 2 विकेट खोकर 306 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इस बार भी कप्तान टॉम लाथम ने 101 रन और डेवोन कॉन्वे ने 100 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे वेस्ट इंडीज पर दबाव और बढ़ गया.

462 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के खिलाफ जैकब डफी ने 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. एजाज पटेल ने भी अच्छा साथ देते हुए 32 ओवर में 21 मेडन ओवर फेंके और केवल 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच की खास बातें यह रहीं कि डेवोन कॉन्वे ने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक दोनों लगाए. टॉम लैथम ने भी दोनों पारियों में शतक जड़कर कप्तानी पारी खेली. डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से क्वेम हॉज का शतक ही एकमात्र बड़ी उपलब्धि रहा. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में समय पर विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिलाई.

इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. सीरीज का पहला मैच ड्रा रहा था, तब क्राइस्टचर्च टेस्ट में मेहमान टीम के सामने 531 रनों की विशाल चुनौती सामने थी.

वेस्टइंडीज ने इस मैच की चौथी पारी में 457/6 रन बनाकर दमदार अंदाज में इसे ड्रॉ कराकर जानकारों को हैरान कर दिया. इस ड्रॉ के बाद फैन्स को उससे उम्मीद थी कि वह सीरीज में उलटफेर कर कुछ कमाल करेगी लेकिन अंतिम दोनों टेस्ट में उसने मुंह की खाने के बाद सभी को निराश कर दिया.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.