IND Vs NZ Head To Head: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, जानें- क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड

World Cup 2023 1st Semi-Final IND vs NZ Head to Head: बुधवार को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. 2019 वर्ल्ड कप में भारत को इसी टीम से हार का सामना करना पड़ा था.

Published date india.com Published: November 13, 2023 2:08 PM IST
Jasprit Bumrah Celebrating Wickets
जसप्रीत बुमराह विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए @BCCI

ICC World Cup 2023, 1st Semi-Final IND vs NZ Head To Head: भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 (IND vs NZ) का पहला सेमीफाइनल मैच खेलेंगी. भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अभी अजेय है और वह अपना यह अजेय अभियान जारी रखना चाहती है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस बात को लेकर चिंतित होगी कि वह राउंड रॉबिन स्टेज में लगातार 4 मैच जीतने के बाद भारत से भिड़ी थी और यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कीवी टीम लगातार 4 मैच हार गई और आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को हराकर वह सेमीफाइनल में जगह बना पाई है.

भारत के अजेय अभियान से चिंतित होंगे कीवी

वह भारत के बेखौफ खेल से चिंतित होगी क्योंकि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया किसी के रोके नहीं रुक रही है और उसने न्यूजीलैंड को ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीमों को भी बड़े अंतर से धूल चटाई है. हालांकि टीम इंडिया भी इस बात को लेकर कुछ चिंतित हो सकती है कि पिछले वर्ल्ड कप यानी साल 2019 में उसके अभियान को सेमीफाइनल में इस टीम ने झटका दिया था, जब भारत को वहां हार का सामना करना पड़ा था.

केन विलियमसन की वापसी

लीग स्टेज में भारत ने कीवी टीम को 4 विकेट से मात दी थी. लेकिन तब उसकी प्लेइंग XI में कप्तान केन विलियमसन मौजूद नहीं थे. वह चोट की वजह से बाहर थे और अब टीम में लौट आए हैं. हालांकि टीम के पास तेज गेंदबाज के रूप में मैट हैनरी का विकल्प नहीं है, जिसने पिछले वर्ल्ड कप में भारत के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने में भूमिका निभाई थी.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड हेड टु हेड (India vs New Zealand Head-to-Head)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट के कुल मैचों की बात की जाए तो दोनों देशों ने अब तक वनडे इंटरनैशनल में कुल 117 मैच खेले हैं. इसमें से भारत ने 59 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं. सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई रहा है.

ODI वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 मुकाबले हुए हैं. इसमें से कीवी टीम ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते हैं. आखिरी बार दोनों टीमों का मुकाबला इसी वर्ल्ड कप में धर्मशाला के मैदान पर हुआ था, जहां भारत ने उसे आसानी से हरा दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.