ODI World Cup 2023: राहुल द्रविड़ ने फाइनल में भारत की हार के लिए पिच को ठहराया जिम्मेदार, रिव्यू मीटिंग में बोले कोच

Head Coach Rahul Dravid: हार के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के साथ हाल में दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की.

Published date india.com Updated: December 2, 2023 4:28 PM IST
Rahul Dravid, Rahul Dravid contract extension, Rahul Dravid BCCI, Rahul Dravid India head coach,
Rahul Dravid was handed the India coach's job i 2021.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 फाइनल (ODI World Cup 2023 Final) में टीम को मिली हार के लिए पिच को जिम्मेदार ठहराया है. मेजबान भारत को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हार के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के साथ हाल में दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की. रोहित इस समय लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं, और वह ऑनलाइन ही इसमें शामिल हुए.

पहली बार अकेले किसी इवेंट की मेजबानी कर रहे भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचने से पहले लगातार 10 मैच जीते, लेकिन खिताबी मुकाबले में जाकर टीम इंडिया धराशायी हो गई और तीसरी वर्ल्ड चैंपियन बनने का उसका सपना टूट गया. द्रविड़ का कोच रूप में वर्ल्ड कप तक का ही कार्यकाल था, लेकिन बीसीसीआई ने अब फिर से उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ ने फाइनल की हार के लिए पिच को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिच से उतना टर्न नहीं मिला, जितनी उन्हें उम्मीद थी. उन्होंने कहा कि पिच ताजा नहीं थी, बल्कि इस्तेमाल की गई थी. कोच ने ये भी कहा कि ये वही पिच थी, जिसपर भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को हराया था.

हालांकि ICC नियम यह नहीं कहता है कि टूर्नामेंट में नॉकआउट मैच नई पिचों पर होने चाहिए, लेकिन सलाह दी जाती है कि वे नई पिचों पर खेले जाएं. लेकिन इस विश्व कप में सभी नॉकआउट मैच इस्तेमाल की गई पिचों पर खेले गए. ऐसा भी माना जाता है कि फाइनल मैच की पिच पर स्पिनरों को मदद देने के लिए कम पानी मिला. इसके विपरीत, पहले हाफ में पिच बहुत धीमी हो गई और रोशनी में आसान हो गई.

भारत की हार में हालांकि टॉस ने भी बड़ी भूमिका निभाई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर तेज शुरुआत दी. लेकिन बीच के ओवरों में विराट कोहली और केएल राहुल लय हासिल नहीं कर पाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.