Odi World Cup 2023 Virat Kohli On Cusp Of Breaking Sachin Tendulkars World Cup Record
ODI World Cup 2023: विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
Most Runs For India In World Cup: वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम ही हैं और कोहली अब उस रिकॉर्ड से केवल 80 रन दूर हैं.
ODI World Cup 2023: Virat Kohli On Cusp Of Breaking Sachin Tendulkar's World Cup Record | Check Details
नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस समय टॉप पर चल रहे हैं. कोहली ने टूर्नामेंट के नौ मैचों में अब तक करीब 100 के औसत से 594 रन बनाए हैं. विराट के पास अब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम ही हैं और कोहली अब उस रिकॉर्ड से केवल 80 रन दूर हैं. सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 में 674 रन बनाए थे.
विराट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 80 या उससे ज्यादा रन और बनाते हैं तो वह वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा देती है फिर वह फाइनल खेलेगी और वहां भी कोहली के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा.
तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 से अधिक पारियां खेलीं थी और कुल 673 रन बनाए थे. दूसरी ओर, कोहली को भी मौजूदा वनडे विश्व कप में सात बार 50 से अधिक का स्कोर कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने करियर का 49वां वनडे शतक लगाया था और वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रहते हुए लगातार मैच जीते हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होना है, जहां उसके पास 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम से मिली हार का बदला चुकता करने का मौका होगा. न्यूजीलैंड इससे पहले 2015 और 2019 की फाइनलिस्टरह चुकी है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट के कुल मैचों की बात की जाए तो दोनों देशों ने अब तक वनडे इंटरनैशनल में कुल 117 मैच खेले हैं. इसमें से भारत ने 59 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं. सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.