लो जी- T20 क्रिकेट में नियमों का बाप आ गया... अगर पहली गेंद पर गिरा विकेट तो दूसरा बल्लेबाज मुफ्त में आउट

CPL ने मंगलवार को अपने नए सीजन के लिए यह नियम पोस्ट किया है कि अगर कोई गेंदबाज पहली गेंद पर विकेट लेता है तो नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज भी आउट माना जाएगा.

Published date india.com Published: April 1, 2025 5:42 PM IST
CPL 2025
सीपीएल 2025 की तैयारी @CPL

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट में अब यह बात जोर-शोर से उठने लगी है कि इसमें गेंदबाजों के हितों का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जाता. उन्हें सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाजों की मार खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और क्रिकेट में उनका इस्तेमाल मजदूरों की तरह हो रहा है. लेकिन लगता है कि कैरेबियाई क्रिकेट लीग (CPL) ने गेंदबाजों को राहत देने का कदम उठा लिया है. उनसे आज ऐलान किया कि अगस्त में शुरू होने वाले उसके नए सीजन में यह नियम लागू होगा कि अगर कोई गेंदबाज अगर पहली बॉल पर विकेट लेता है तो दोनों बल्लेबाज आउट होंगे.

इस नियम के साथ उसने फैन्स से पूछा है कि यह नियम कैसा होगा? हालांकि बता दें यह सीपीएल ने बॉलर के लिए राहत जैसा अजीब सा नियम बताकर मौज ली है. दरअसल आज 1 अप्रैल का दिन है, जिसे अप्रैल फूल के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन को लोग हल्के-फुल्के अंदाज में मौज लेते हुए मनाते हैं और कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) ने ऐसा ही किया है.

उसने अपने अधिकारिक हैंडल से लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज. गेंदबाजों का स्वर्ग. सीपीएल घोषणा करता है कि इस सीजन से पहली बॉल पर विकेट गिरने से दोनों बल्लेबाज को आउट दिया जाएगा. यह बदलाव कैसा होगा?’ लेकिन इन घोषणाओं के साथ उसने एक हैश टैग में अप्रैल फूल्स डाल दिया, जिससे यह साफ हो गया कि ऐसा कोई नियम नहीं आ रहा है और यह सिर्फ और सिर्फ आज के दिन मौज लेने के लिए नजरिए से किया जा रहा है.

वैसे जब तक अप्रैल फूल न भी देखें तो भी जो घोषणा हुई है वह भी अजीबो-गरीब ही है. अब भला पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज के साथ नॉन स्ट्राइकर ऐंड पर खड़े बल्लेबाज का क्या दोष जो उसे भी आउट करार दिया जाए. लेकिन अप्रैल फूल हैश टैग से साफ हो गया कि बिना सिर-पैर की यह घोषणा सिर्फ और सिर्फ मजाक के लिए इस्तेमाल की जा रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.