By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Oman Announces Squad For Their First Asia Cup Jatinder Singh Make Captain
Asia Cup 2025: ओमान ने एशिया कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इस सिख खिलाड़ी को चुना कप्तान; देखें पूरी टीम
Oman Squad for Asia Cup 2025: ओमान की टीम ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जिसमें सिख खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है.
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए ओमान क्रिकेट बोर्ड (Oman Cricket) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ओमान पहली बार एशिया कप में खेलते हुए नजर आएगी. इस टूर्नामेंट के लिए सिख खिलाड़ी जतिंदर सिंह को कप्तान बनाया गया है. जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन
एशिया के इस सबसे बड़े और प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चुनी गई ओमान टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. जिसमें सुफियान यूसुफ, जिकरिया इस्लाम, फैसल शाह और नदीम खान को पहली बार टीम में जगह मिली है.वही जतिंदर सिंह से लेकर हम्माद मिर्जा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. जो अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सामने वाली टीम की हालत खराब करने का माद्दा रखते हैं. मगर एशिया कप में ओमान का सफर आसान नहीं होने वाला है.
🚨 Squad Announcement! 🇴🇲
Here’s Oman’s Squad for our first-ever edition as a part of the Asia Cup 2025!! 🏏
We move in with a blend of experience and youth at the big stage with bigger dreams to achieve as a team! 💪🇴🇲
More to Follow..#OmanCricket #AsiaCup2025… pic.twitter.com/8XGqhNOVYQ
— Oman Cricket (@TheOmanCricket) August 25, 2025
क्योंकि एशिया कप 2025 में ओमान को भारत, पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. जहां ओमान का पहला मैच 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. वही 15 सितंबर को यूएई और 19 सितंबर को ओमान की टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी. ओमान टीम की घोषणा के बाद हेड कोच दिलीप मेंडिस ने कहा कि हम एशिया कप में हिस्सा ले रहे हैं. यह एक बड़ा टूर्नामेंट है. जो हमारे खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का शानदार अवसर देगा. टी20 मैच में कुछ भी हो सकता है. एक ओवर का शानदार खेल सबकुछ बदल सकता है.
एशिया कप के लिए ओमान टीम
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव
Also Read:
-
IND vs PAK: खेल में न घुसे राजनीति लेकिन अगर वो हाथ नहीं मिलाना चाहते तो हमें...! अब क्या बोल गए मोहसिन नकवी
-
IND vs PAK: खेल में न घुसे राजनीति लेकिन अगर वो हाथ नहीं मिलाना चाहते तो हमें...! अब क्या बोल गए मोहसिन नकवी
-
मोहसिन नकवी ICC मीटिंग में फिर चलेंगे चाल, अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम के बर्ताव की करेंगे शिकायत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें