मुल्तान टेस्ट हारने के बाद पाक बल्लेबाज ने बेन स्टोक्स से हाथ मिलाने से किया इंकार, वायरल हुआ वीडियो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 26 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया.

Published date india.com Published: December 12, 2022 5:42 PM IST
मुल्तान टेस्ट हारने के बाद पाक बल्लेबाज ने बेन स्टोक्स से हाथ मिलाने से किया इंकार, वायरल हुआ वीडियो

तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) के चार विकेट की मदद से इंग्लैंड ने दूसरे मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मैच के चौथे दिन पाकिस्तान 355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सउद शकील (Saud Shakeel) की 94 रन की पारी की मदद से जीत के बेहद करीब पहुंच गया था. दूसरा सेशन खत्म होने तक पाकिस्तान टीम ने सात विकेट पर 291 रन बना लिए थे और जीत के लिए 64 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिर में इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी पारी को 328 रन पर समेटा और 26 से मुल्तान टेस्ट जीता.

ये पहला मौका है जब इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया दूसरा मैच काफी रोचक रहा. जब चौथा दिन शुरू हुआ, पाकिस्तान को जीत के लिए 157 रन चाहिए थे और इंग्लैंड को छह विकेट.. आखिर में, जीत बेन स्टोक्स की टीम की हुई लेकिन दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जो कि आखिर में खेल की जीत है.

खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए मैच खत्म होने के बाद स्टोक्स पाक बल्लेबाज मोहम्मद अली से हाथ मिलाने के लिए उनके पास गए तो, पाकिस्तान के 11वें नंबर के बल्लेबाज ने ऐसा करने से इनकार कर दिया उन्होंने स्टोक्स को कुछ शब्द कहे, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान पीछे हट गए.

मैच खत्म होने के बाद अली और स्टोक्स का ये वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस पाक बल्लेबाज के इस बर्ताव से हैरान हुए. दरअसल अली ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि ओली रॉबिनसन की गेंद पर जब अली ओली पोप के हाथों कैच आउट हुए तो पाकिस्तानी बल्लेबाज ने डीआरएस लेने का इशारा किया था.

क्यों नहीं मिलाया हाथ

ऐसे में जब पाक बल्लेबाज तीसरे अंपायर के फैसले का इंतजार कर रहे थे तभी इंग्लैंड टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था. इस वजह से जब स्टोक्स अली से हाथ मिलाने आए तो उन्होंने इंग्लिश कप्तान को याद दिलाया कि अभी विकेट का फैसला आया नहीं है. लेकिन जब बड़े स्क्रीन पर आउट का फैसला आ गया तो अली ने स्टोक्स और इंग्लैंड को उनकी जीत पर बधाई दी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.